Araria News: चांदनी चौक से कोसी पुल तक हर रोज लगती है महाजाम, प्रशासन मौन – Hindustan

Araria News: अररिया , निज संवाददाता चांदनी चौक से जीरोमाइल जानेवाली सड़क शहर का सबसे प्रमुख और व्यस्त मार्ग है, लेकिन जनता के लिए यह किसी मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से कम नहीं है।चांदनी चौक से लेकर कोसी पुल तक हर रोज़ लगने वाला महाजाम अब शहर की पहचान बनता जा रहा है। सुबह के स्कूल टाइम से लेकर देर शाम तक गाड़ियां चींटी की चाल रेंगने को मजबूर हैं, लेकिन इस बदहाली पर संबंधित तंत्र और जिम्मेदारों की खामोशी समझ से परे है। इस महाजाम का सबसे खौफनाक पहलू अस्पताल के पास देखने को मिलता है। गंभीर मरीजों को लेकर आने-जाने वाली एंबुलेंस घंटों सायरन बजाती रह जाती हैं, पर जाम की जकड़न इतनी मजबूत होती है कि रास्ता देना मुमकिन नहीं हो पाता।

आपातकालीन स्थिति में मिनटों का सफर घंटों में तब्दील हो रहा है,इससे कई बार मरीजों की जान पर बन आती है। बुधवार को भी यही नजारा देखने को मिला।स्थानीय लोगों और राहगीरों के अनुसार सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से लगी दुकानें और ठेले आधी सड़क निगल चुकी है। अस्पताल, बाजार और कोर्ट कचहरी आने वाले लोग जहां-तहां अपने वाहन खड़े कर देते हैं।पीक आवर्स में चौक-चौराहों पर पर्याप्त होमगार्ड या ट्रैफिक पुलिस बल तैनात नहीं रहता है।ऑटो व टोटो चालक की मनमानी से बीच सड़क पर सवारी बैठाने की होड़ से रफ्तार पर ब्रेक लग जाता है।स्थानीय दुकानदारों और आम जनता का कहना है कि वे इस रोज-रोज के नर्क से तंग आ चुके हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद केवल कागजी आश्वासन ही मिलते हैं।चांदनी चौक से जीरोमाइल तक का 10 मिनट का सफर अब 45 मिनट ले रहा है।अगर उप-विभागीय अधिकारी और पुलिस प्रशासन इस पर सख्त कदम नहीं उठाएगा,तो आम जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।लोगो ने कहा कि चांदनी चौक से कोसी पुल तक सड़क किनारे से स्थायीरूप से अतिक्रमण साफ नहीं कराया जाता है तब तक यह समस्या बरकरार रहेगा।इसके अलावा सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया लगने से ही इस पर लगाम लग सकता है।नगर परिषद अररिया के डिप्टी चेयरमैन गौतम कुमार साह ने एसडीओ से इस मामले में संज्ञान लेने और अविलंब ठोस कार्रवाई करने और जाम वाले संवेदनशील प्वाइंट्स पर पुलिस की मुस्तैदी सुनिश्चित करने की मांग की है।ताकि लोगों को इस महाजाम के नर्क से राहत मिल सके। यातायात थाना प्रभारी प्रेमचंद कुमार ने शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News