Chakradharpur News: भारी बारिश से मोहल्लों में जलजमाव, कई घरों में घुसा पानी – Hindustan

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र की व्यवस्था की पोल खोल दी है। शहर के कई मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर जलजमाव होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में नालियां जाम रहने और नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया जिससे घरेलू सामानों को भी नुकसान पहुंचा है। सड़कें तालाब में तब्दील होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान टोकलो रोड पर घुटने भर पानी सड़क के बीचों-बीच बहता रहा।

इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है साथ ही पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, रेलवे दुर्गा मंदिर के समीप भारी बारिश के कारण एक विशाल पेड़ सड़क पर गिरने के कारण कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गई। सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर हटाया इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। जबकि इतवारी बाजार परिसर में पानी एवं कीचड़ होने के कारण सड़क के बीचो-बीच सब्जी बेचते देखा गया।इन इलाकों में जलजमाव से बढ़ी परेशानी : भारी बारिश के कारण पुरानी बस्ती, केनाल रोड, दलित बस्ती, चंद्रो रोड, संतोषी मंदिर जाने वाला मार्ग, तम्बाकूपट्टी, कपड़ा पट्टी रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, रिटायर्ड कॉलोनी, बंगाली टोला, भारत भवन, चिरंजीवी ब्लॉक, दंदासाई सहित शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी रही। कई घरों में पानी घुसने से लोगों को रातभर परेशानी झेलना पड़ा। वहीं टोकलो रोड में केनाल का पानी भर जाने से चक्रधरपुर से टोकलो जाने वाली मुख्य सड़क पर रात से पानी भरा हुआ हैं। इससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News