Pakur News: 45 दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण – Hindustan

Pakur News: पाकुड़। प्रखंड संसाधन केंद्र में झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में बुधवार को समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 03 से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। समावेशी शिक्षा के तहत्, पिछले वर्ष आयोजित किए गए स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता परीक्षण के आधार पर जिले के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. ज्ञानेंदु कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में लगाए गए शिविरों के माध्यम से चिन्हित किए गए बच्चों की सूची के आधार पर आज सहायक यंत्रों और उपकरणों का वितरण किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और उनके दैनिक जीवन को सुगम तथा आत्मनिर्भर बनाना है। कुल 45 दिव्यांग बच्चों के बीच व्हीलचेयर, सामान्य ट्राइसाइकिल और मोटराइज्ड बैटरी चालित ट्राइसाइकिल,

दृष्टिबाधित बच्चों के लिए- ब्रेल किट, छड़ी और विशेष किट,श्रवण बाधित बच्चों के लिए आधुनिक श्रवण यंत्र, पोलियो जूता कैलिपर्स, बैसाखी तथा मानसिक मंदित बच्चों के लिए टीएलएम किट का वितरण किया गया ।

कहा कि इस पहल से दिव्यांग बच्चों को पठन-पाठन में काफी सहूलियत मिलेगी और उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।

मौके पर एलिम्को रांची के प्रोस्थेटिकस और आर्थराइटिकस के डॉ. धनंजय मंडल,डॉ. रवि कुमार, हर्ष कटियार, रिसोर्स शिक्षक जयंत कुमार सरकार और संतोष कुमार मौजूद थे ‌।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News