CJP LIVE: एक्शन में सरकार, केंद्रीय मंत्री बोले- CJP को चार बार भेजा बातचीत का ऑफर, कहीं भी और कभी भी चर्चा को तैयार – Hindustan

CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में सोमवार को हुए संसद मार्च के बाद विरोध प्रदर्शन और बढ़ गया है। छात्रों के अलावा अब इसमें राजनेताओं की एंट्री भी हो गई है। एक ओर जहां मुंबई और नागपुर समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में सीजेपी के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में कांग्रेस एक्टिव नजर आई।

3:48 PM – सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने भी जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में मोर्चा खोल लिया। वकीलों ने गुरुवार को विरोध-प्रदर्शन (लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ) किया।
3:20 PM – केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि सरकार चर्चा के लिए हमेशा तैयार है। सरकार के दरवाजे खुले हैं। आप किसी समय भी कभी भी चर्चा करने चाहे हम तैयार हैं। आंदोलन के विषय को लेकर और साथ-साथ अन्य विषयों को लेकर भी। बातचीत जेपी नड्डा के ऑफिस या आवास पर हो सकती है। धीरे-धीरे हम इसी चर्चा के माध्यम से समाधान की ओर बढ़ सकते हैं। छात्र बंधु और इनके प्रतनिधियों से बातचीत और चर्चा करने के लिए कल दोपहर से लेकर आज दोपहर तक चार बार हमारी ओर से औपचारिक तौर पर ऑफर जा चुका है
3:15 PM – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एकबार फिर विपक्ष पर हमला बोला है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह मामला देश के छात्रों और युवाओं से जुड़ा है, खासकर परीक्षा की तैयारी, पेपर लीक और री एग्जाम। बच्चों की उम्र के हिसाब से ये बातें बहुत संवेदनशशील होती हैं। अगर सरकार संवेदनशील नहीं होती और कोई प्रतिक्रिया नहीं देती तो मैं विपक्ष के इस तरह के गुस्से को समझ सकती थी। प्रधानमंत्री ने खुद प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के एलान से पहले ही उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था जिन्होंने इस अपराध (पेपर लीक) को अंजाम दिया है।’
3:08 PM – दिल्ली पुलिस ने उन खबरों को पूरी तरह खारिज किया जिसमें दावा किया गया जा रहा था कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत अतिरिक्त शक्तियां (हिरासत में लेने) दी गई हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से इसपर आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
2:47 PM- पेपर लीक पर सरकार एक्शन मोड में आ गई है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रीजीजू ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की है।
2:05 PM- सरकार की तैयारी: आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार नीट पेपर लीक मामले के आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत मुकदमा चलाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, यह खबर सूत्रों के हवाले से दी गई है और सरकार ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। चैनल को सूत्रों ने यह भी बताया है कि चार राज्यों में स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की तैयारी है।
02:01 PM- पेपर लीक पर पीएम मोदी से मिले आश्वासन के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी को बनाने वाले अभिजीत दीपके ने तंज कसा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने पीएम मोदी के बयान के एक वाक्य को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जोड़ दिया। दरअसल पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा था कि युवाओं के कल्याण और भविष्य से बढ़कर ‘कुछ नहीं’ है। इस पर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर शेयर कर लिखा, “हेलो मेरा नाम कुछ नहीं है।”
01:45 PM- पेपर लीक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, “युवाओं का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता भी है और संकल्प भी। प्रधानमंत्री जी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन से पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई और कठोर कार्रवाई का निर्णय इसी का प्रतिबिंब है। पेपर लीक के कारण युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध प्रधानमंत्री मोदी जी का यह महत्वपूर्ण कदम मील का पत्थर साबित होगा।”
01:30 PM- टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जितेंद्र शाह के बीच मुलाकात हुई है। खबर है कि इस दौरान नीट परीक्षा को लेकर आगे की तैयारी पर चर्चा हुई
12:33 PM- क्रिकेटर शिखर धवन ने लिखा, ‘हमारे यूथ हमारे देश का फ्यूचर हैं। उनके सपनों को समझना जरूरी है पर साथ ही, मुश्किल वक्त में धैर्य रखना और देश की संस्थाओं और सरकार पर भरोसा बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। मेरा मानना है कि हर चुनौती का समाधान धैर्य से निकलता है। भारत हमेशा आगे बढ़ा है और आगे भी बढ़ता रहेगा।’ इसपर सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने लिखा, ‘तू इधर उधर की न बात कर। ये बता कि काफिला क्यों लुटा।’
11:55 AM- कहां हैं अभिजीत दीपके: सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने लिखा, ‘पिछले कुछ दिनों से मुझे बुखार और शरीर में तेज दर्द है, लेकिन पेनकिलर लेकर मैं काम चला रहा हूं। अगर आज मैं जंतर-मंतर पर न दिखूं तो माफ कीजिएगा। मुझे ठीक होने के लिए कुछ घंटे आराम करने की जरूरत है। शाम तक मैं विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर वापस आ जाऊंगा।’
11:10 AM- Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी के धरने और विरोध प्रदर्शन की एनआईए जांच की मांग कर रही याचिका को स्वीकार कर लिया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि ‘तथाकथित छात्र आंदोलन’ ने ‘पूरी दिल्ली को बंधक’ बना लिया था। उच्च न्यायालय शुक्रवार को इस पर सुनवाई करने जा रहा है।
10:39 AM- Alak Pandey at Jantar Mantar: अलख पांडे ने कहा, ’20 जुलाई को भारत के बच्चों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। ये बच्चों का गुस्सा था पूरी शिक्षा व्यवस्था पर। ये सिर्फ नीट की बात नहीं थी। इन बच्चों को लाठी से पीटा गया, जख्मी किया गया, पुलिसवालों ने पीटा और बहुत से गुंडों ने पीटा। सरकार इन बच्चों से बात क्यों नहीं करती। ये हमारे देश के ही तो बच्चे हैं। एक बार आकर इनसे बात कर लीजिए। इनकी परेशानी तो सुन लीजिए। इनकी मजबूरी है कि ये आज रोड पर आ गए हैं। इतने सारे बच्चों ने नीट के कारण आत्महत्या की। बात सिर्फ नीट की नहीं, आईआईटी की, सीबीएसई की, एसएससी की, शिक्षा की, भर्ती की सबकी बात है जो हो रही है…। ‘
9:16 AM- PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
8:55 AM- समय रैना ने क्या लिखा: कॉकरोच जनता पार्टी ने समय रैना का एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘छात्र सिर्फ अच्छी शिक्षा व्यवस्था और जवाबदेही चाहते हैं। चीजें बढ़ाने के बजाए बातचीत करके उन्हें सुलझाया जाना कितना मुश्किल है?’
8:06 AM- इंटरनेट बंद करने के आरोप: कॉकरोच जनता पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पार्टी ने सवाल उठाया कि क्या सरकार आंदोलन पर फिर से पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। संस्थापक अभिजीत दीपके ने लिखा, ‘जंतर-मंतर पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। क्या सरकार एक और कठोर कार्रवाई की तैयारी कर रही है?’
7:35 AM- दिल्ली मेट्रो स्टेशन: लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम सुबह 07:30 बजे से अगले निर्देश तक बंद रहेंगे। राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
7:20 AM- आज महाराष्ट्र बंद: वंचित बहुजन आघाड़ी ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के पक्ष में गुरुवार को ‘महाराष्ट्र बंद’ का आह्वान किया है। वीबीए अध्यक्ष और डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने आज यहां प्रेस वार्ता में बताया कि वामपंथी राजनीतिक दलों, शैक्षणिक संस्थानों और कोचिंग सेंटरों ने बंद का समर्थन किया है।
6:43 AM- महिला को थप्पड़ मारने वाले अधिकारी नपे: अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा के खिलाफ महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने के आरोप में कार्रवाई की गई है। उनका एक वीडियो भी सामने आया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अधिकारी को प्रदर्शन स्थल से हटाया गया है और स्टेशन वापस भेजा गया है।
6:33 AM- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जरूरी: सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘वह राजनीति कर रहे हैं…। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सबसे ज्यादा जरूरी है। बगैर इसके प्रदर्शन जारी रहेंगे। यह तब तक जारी रहेंगे, जब तक जरूरी है।’
6:29 AM- महाराष्ट्र में कर्रवाई: मुंबई पुलिस ने 18 जुलाई से जारी प्रदर्शनों के सिलसिले में गैरकानूनी जमावड़ा और निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में 13 प्राथमिकी दर्ज कर करीब 400 लोगों को नामजद किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। प्राथमिकी में नामजद लोगों को नोटिस जारी करने के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई।
6:10 AM- पुलिसकर्मी घायल: पीटीआई भाषा ने पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा कि जंतर मंतर के पास बुधवार शाम प्रदर्शनकारियों की तरफ से पथराव की घटना में कम से कम दो सहायक पुलिस आयुक्त और चार कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि कई ‘असामाजिक’ तत्व धरना स्थल में प्रवेश कर गए हैं। उन्होंने कहा, ‘वे आयोजकों की बात भी नहीं सुन रहे हैं और सुरक्षाकर्मियों पर पथराव कर रहे हैं।’
5:58 AM- छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड एक्टर्स: कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देने लिए बुधवार को अभिनेत्री हुमा कुरैशी पहुंचीं थीं। इससे पहले सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों को लेकर सलमान खान ने भी चिंता जताई है। वहीं, एक्टर वीर दास भी सीजेपी के समर्थन में हैं। इससे पहले भी दिलजीत दोसांझ समेत कई कलाकार खुलकर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सहमति जता चुके हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News