Fatehpur News: फतेहपुर। 25 जुलाई को सीएम को दोआबा में करीब डेढ़ घंटे रहेंगे। इस दौरान करीब एक घंटे के कार्यक्रम में दो विधान सभाओं के करीब पांच सौ करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यस करने के साथ जनसभा को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत करीब 12 बजे दोपहर सीएम जालौन के लिए उड़़ान भरेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से सुबह दस बजे फतेहपुर के लिए रवाना होंगे। साढ़े दस बजे उनका उड़नखटोला शहर से सटे मदारीपुर कला के मैदान में बनाए गए हेलीपैड में लैंड करेगा। करीब दस मिनट विश्राम के उपरांत सीएम 10.40 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। जहां वह विधान सभा सदर और अयाह शाह की 490 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जिसके उपरांत वह जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम की संबोधन करीब एक घंटे तक चलेगा। करीब 15 मिनट माननीयों और अफसरों के साथ चर्चा करेंगे और दोपहर 12.05 बजे जालौन जनपद के लिए रवाना होगा.
सीएम के कार्यक्रम को लेकर मौसम अफसरों के लिए बड़ी चुनौती है। मौसम के विभाग के मुताबिक शनिवार 60 फीसदी बारिश की संभावना है।
जिसका कार्यक्रम में असर पड़ने की आशंका है। मदरियापुर कला के मैदान में प्रशासन ने कई स्थानों पर पानी व दलदल निकाल मैदान को समतल कराया है। ऐसे में बारिश होने की दशा में मिट्टी दलदली होने की आशंका है। जिसके लोगों को परेशान हो सकती है। हालांकि जिला प्रशासन का पांडाल से हेलीपैड स्थल तक बारिश से निपटने के लिए पूरे इंतजाम हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play