Bagaha News: बेतिया,एक संवाददाता। अवैध शराब धंदेबाजों के खिलाफ पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण,संग्रह एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया पीपल चौक में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ धंदेबाज को गिरफ्तार किया गया है।
नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बसवरिया पीपल चौक स्थित एक घर में अवैध रूप से शराब लाकर रखी गई है।सूचना के सत्यापन के बाद नगर थाना पुलिस ने वरीय अधिकारियो के निर्देश पर एक टीम बनाइ गई।टीम के द्वारा बसवरिया पीपल चौक वार्ड 21निवासी सुमित कुमार (26) के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके घर से रॉयल स्टैग ब्रांड की 750 मिलीलीटर की 8 बोतल एवं 180 मिलीलीटर की 94 बोतल, कुल 22 लीटर 920 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया।
नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार धंदेबाज के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।टीम मे अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार,दरोगा विश्वजीत कुमार, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे。
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play