Bhagalpur News: सहरसा: सिमरी स्टेशन पर टिकट लेने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी, चले लाठी-डंडे, मारपीट में तीन मजदूर घायल – Hindustan

Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड स्थित सिमरीबख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह टिकट काउंटर के पास रुपये निकाल लेने के शक में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में तीन मजदूर घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

टिकट लेने आए यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग सुरक्षित स्थानों की ओर हट गए। वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट होती दिखाई दे रही है। वहीं, खाकी वर्दी में मौजूद एक सुरक्षाकर्मी दोनों पक्षों को शांत कराने और बीच-बचाव का प्रयास करता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सीटानाबाद उत्तरी वार्ड संख्या-6 के कुछ मजदूर रोजी-रोटी के लिए बाहर जाने हेतु टिकट लेने स्टेशन पहुंचे थे। टिकट काउंटर पर लाइन में लगे रहने के दौरान एक मजदूर को आशंका हुई कि उसकी जेब से किसी अज्ञात व्यक्ति ने रुपये निकाल लिए हैं। शक के आधार पर मजदूरों ने एक युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में राधेश्याम सादा, धीरज सादा और सुशील सादा घायल हो गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। घटना के बाद कुछ देर तक स्टेशन परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। मानसी रेल थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की औपचारिक सूचना अब तक प्राप्त नहीं हुई है। यदि आवेदन मिलता है अथवा मामले की जानकारी आधिकारिक रूप से सामने आती है तो जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों ने स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News