Patna News: मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रामजी चक-बांक मार्ग पर पंचायत सरकार भवन के पास कार से टकराकर तेज रफ्तार ऑटो गड्ढे में पलट गया। हादसे के दौरान ऑटो करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिससे ऑटो चालक समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। ऑटो में 10 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। मृतकों की पहचान ब्यापुर निवासी प्रमोद कुमार पिता स्व. बनारसी राय, ऑटो चालक टुनटुन कुमार पिता रामइकबाल और गोरैयास्थान निवासी पन्ना साव पिता रतन साव के रूप में हुई है। वहीं, घायलों को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मनेर की बांक पंचायत से सवारी लेकर ऑटो ब्यापुर आ रहा था। ऑटो तेज रफ्तार में जा रहा था। ब्यापुर पंचायत सरकार भवन के पास एक कार से हल्का टकराकर ऑटो गड्ढे में पलट गया। जिससे नीचे से गुजरा करंट प्रवाहित तार टूट गया और उसकी चपेट में ऑटो आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और मनेर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बिजली लाइन कटवाई गई। इसके बाद गड्ढे में फंसे ऑटो से तीन शवों को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि ऑटो चालक और दोनों यात्री मजदूर थे। एसआई अभिषेक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play