Biharsharif News: विज्ञान प्रदर्शनी समेत कई प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन फोटो : राजगीर स्कूल-राजगीर के सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को विज्ञानोत्सव सप्ताह कार्यक्रम में शामिल अतिथि। राजगीर, निज संवाददाता।
स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को विज्ञानोत्सव सप्ताह की शुरुआत की गयी। एक सप्ताह तक विज्ञान प्रदर्शन समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन आयोजन में छात्र अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उप प्रधानाचार्य रामजी प्रसाद सिन्हा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने कहा कि ज्ञान केवल एक विषय नहीं है। यह जीवन का समझने, समस्याओं का समाधान खोजने व राष्ट्र के निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्रों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, जिज्ञासु बनने व नवाचार की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
उप प्रधानाचार्य ने कहा कि विज्ञान का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों में तर्कशीलता, प्रयोगधर्मिता और समस्या-समाधान की क्षमता का विकास करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस सप्ताह के दौरान विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडल निर्माण प्रतियोगिता, वैज्ञानिक प्रयोग, विज्ञान प्रश्नोत्तरी तथा अन्य शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विज्ञान विभाग के प्रमुख रोहित कुमार महतो, अभय कुमार सिंह, ओंकार, रविशंकर शास्त्री आदि शामिल हुए। (राजगीर से अनूप कुमार)
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play