Bokaro News: प्रखंड के सदर पंचायत नावाडीह स्थित आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के द्वारा संचालित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद गोरियाकर्मा हजारीबाग के द्वारा खरीफ बीज वितरण आयोजन अनुसूचित जाती उपयोजना के तहत किया गया। 150 किसानों के बीच विभिन्न प्रकार के सब्ज़ी व धान बीज का वितरण किया गया। यह वितरण प्रमुख पुनम देवी, जिप सदस्य फुलमती देवी, डॉ विजय बहादुर सिंह चौहान कृषि वैज्ञानिक, डॉ मनोज चौधरी कृषि वैज्ञानिक एवं आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
प्रमुख ने कहा कि बहुत सारे किसान बीज नहीं खरीद पाने की वजह से किसान खेती कार्य को छोड़कर पलायन कर रहे हैं जिसके कारण आज सब्जी महंगी होती जा रही है। यदि किसान वर्ग के लोग खेती करना छोड़ देते हैं तो आने वाले समय में सब्जी की महंगाई असमान छूने लगेगी। संस्था किसानों को मुफ्त में सब्जी बीज देकर उन्हें खेती से जोड़ने का कार्य कर रही है जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है। आनेवाले दिनों में नावाडीह में भी सब्जी का मंडी खुलेगा।
कृषि वैज्ञानिक डॉ विजय बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि प्रमाणित एवं उन्नत किस्म के बीज अच्छी फसल की पहली शर्त हैं। अनवर अंसारी, रोहित महतो, चन्दन कुमार, अरुण कुमार, अजय कुमार, भुनेश्वर महतो, मिथलेश्वर महतो, लालू महतो, उदय साव, पुष्पा देवी, पिंकी देवी, ललिता कुमारी, संजू कुमारी, कान्ति कुमारी, गुलाबी देवी सहित कई किसान थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play