भागलपुर, वरीय संवाददाता। अधिकांश छात्र पहली बार अपने घर और अभिभावक के संरक्षण से दूर रहकर स्वतंत्र रूप से जीवन के एक नए चरण की शुरुआत कर रहे हैं। उन्हें कॉलेज जीवन में आने वाले विभिन्न प्रकार के विचलनों से सजग रहने तथा अपने भविष्य के निर्माण पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। कॉलेज की व्यस्तताओं के बाद भी छात्रों को चाहिए कि वे अपने अभिभावकों से निरंतर संवाद करते रहें। समय-समय पर उनसे अपनी उपलब्धियों, समस्याओं एवं अनुभवों को साझा करते रहना चाहिए। उक्त बातें मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. अलंकृता पांडेय ने भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में एसआईपी समापन समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि कही।
इस मौके पर अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. विमलेश कुमार ने किया। तकनीकी सत्र में डॉ. पुष्पेंद्र द्विवेदी ने अपनी बात रखी। योग शिक्षक अंशु सिंह ने छात्रों को योग के बारे में विस्तार से समझाया। साइबर डीएसपी विनय रंजन ने छात्रों को साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में छात्रों को सचेत करते हुए उनसे बचाव के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा की। साइबर थानाध्यक्ष सन्नी कुमार ने भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर डॉ. शशांक शेखर, डॉ. पुष्पलता, डॉ. संगीता, डॉ. मुकेश कुमार रवानी, शुभोजित दास सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. पूनम प्रभा ने दी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play