Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर आयुक्त सुलोचना मीणा के निर्देशानुसार नगर निगम की टीम ने शहर के व्यस्त झरना चौक क्षेत्र में एक विशेष स्वयं-उत्तरदायित्व स्वच्छता अभियान चलाया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दुकानदारों और व्यवसायियों में अपने व्यावसायिक जगहों पर साफ-सुथरा माहौल बनाए रखने की जवाबदेही तय करना है।
झरना चौक के पास कुछ फल विक्रेताओं द्वारा बड़े पैमाने पर फलों के छिलके, कचरा और सड़ी हुई सामग्री सड़क किनारे फेंक दी गई थी। जिससे वहां भारी गंदगी और बदबू फैल रही थी। आम नागरिकों और राहगीरों को हो रही इस असुविधा को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन ने मौके पर ही कड़ा रुख अपनाया और स्वयं-उत्तरदायित्व स्वच्छता अभियान के तहत संबंधित फल विक्रेताओं को खुद अपनी फैलाई गई गंदगी को समेटने और साफ करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान विक्रेताओं ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मौके पर कचरे को उठाया और उचित तरीके से निगम के कूड़ा वाहन तक पहुंचाया।
साथ ही नगर निगम की टीम ने उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में कचरा खुले में न फेंककर निर्धारित कूड़ेदानों या निगम की कचरा गाड़ी का ही उपयोग करें। मौके पर टीम ने कहा कि देवघर नगर निगम प्रशासन शहर के सभी दुकानदारों और नागरिकों से अपील करती है कि वे शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यप्रद बनाए रखने में सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह की सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play