80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में भी ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के आंदोलन में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया. समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम’ के पूरे संस्करण को लेकर चर्चा शुरू हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया गांधी ने ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान पूरे ‘वंदे मातरम’ के गायन पर आपत्ति जताई.
कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सोनिया गांधी हाथों से गाने को रोकने का इशारा करती हुई नजर आ रही थी. उनके बगल में मल्लिकार्जुन खरगे भी खड़े थे. ऐसा करते वक्त राहुल गांधी भी हाथों से इशारा कर रह थे. इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता शकील अहमद ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में पहले से ‘वंदे मातरम’ के दो छंद गाए जाते रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस बार छह छंद गाए गए. शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस का ‘वंदे मातरम’ से पुराना जुड़ाव रहा है और स्वतंत्रता आंदोलन के समय से ही पार्टी के कार्यक्रमों में इसे गाया जाता रहा है.
#BREAKING | कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के दौरान विवाद, ‘पूरा वंदे मातरम्’ गाने पर विवाद की तस्वीर कैमरे में कैद @AshishSinghLIVE | @mohitrajdubey | https://t.co/SMm0dUypVm#IndependenceDay #15August #Congress #SoniaGandhi #VandeMataram #ABPNews pic.twitter.com/vhcKxToytE
लाल किले पर भी पूरा वंदे मातरम गाया गया
इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर भी वंदे मातरम के पूरे संस्करण का गायन चर्चा में रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रगीत का गायन किया गया. वंदे मातरम भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण गीत रहा है और लंबे समय से राष्ट्रीय समारोहों में इसके चयनित छंदों का इस्तेमाल किया जाता रहा है.
एबीपी न्यूज से जुड़े मोहित राज दुबे एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो देश की राजनीति, संसद और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा किया है. इसके बाद दिल्ली के Aurobindo Institute of Mass Communication से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा तथा Guru Jambheshwar University से एमए इन मास कम्युनिकेशन पूरा किया है. वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वे राजनीति से लेकर संसद की रिपोर्टिंग करते हैं. उनके व्यापक रिपोर्टिंग अनुभव में शामिल है: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2007, 2013, 2017, 2022), लोकसभा चुनाव (2009, 2014, 2019, 2024), देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की जमीनी कवरेज, 2013 उत्तराखंड बाढ़ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात से दिल्ली आगमन की कवरेज और कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार रिपोर्टिंग. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा की विस्तृत कवरेज भी किया है. उनकी पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, 2024 के चुनाव नतीजों के बाद 10 जनवरी को राहुल गांधी का एकमात्र इंटरव्यू लेना.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.