Hardoi News: हरदोई में शान से लहराया तिरंगा – livehindustan.com

Hardoi News: हरदोई। संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता से निर्वहन करने की शपथ ली।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी को मिष्ठान भी वितरित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी ने पुलिस पेंशनर्स से भी मुलाकात की और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पेंशनर्स से बातचीत कर उनके अनुभव सुने। पुलिस कार्यालय में एसपी और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। कैंप कार्यालय में भी एसपी ने ध्वजारोहण किया।
गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल, जिलाधिकारी और एसपी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं जिलाधिकारी और एसपी ने अडॉप्शन सेंटर का भ्रमण कर बच्चों को उपहार वितरित किए। क्वार्टर गार्द में भी एसपी ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों के साथ शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध कुमार गौतम, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
इंस्पेक्टर अमित चौधरी सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह में इंस्पेक्टर अमित कुमार चौधरी को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग में उनके उत्कृष्ट कार्य और सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।
रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस पेंशनर्स से भेंट की। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। एसपी ने उनके अनुभव सुने और विभाग के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी और एसपी अडॉप्शन सेंटर पहुंचे। अधिकारियों ने बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इसके बाद बच्चों को उपहार वितरित किए गए। अधिकारियों ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
क्वार्टर गार्द में एसपी अशोक कुमार मीणा ने ध्वजारोहण किया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। एसपी ने पुलिसकर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News