दिल्ली पब्लिक स्कूल के हिंदी विभाग की ओर से आयोजित अंतरसदनीय हिंदी नाट्य प्रतियोगिता का भव्य समापन शुक्रवार को हुआ। चारों सदनों ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों और वीरांगनाओं के जीवन पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। सतलुज सदन ने तिलका मांझी, यमुना ने बिरसा मुंडा, चेनाब ने बाबू कुंवर सिंह और गंगा सदन ने झलकारी बाई के संघर्ष व शौर्य को मंच पर जीवंत किया। मुख्य अतिथि साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. कविता अरोरा ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए इतिहास और जीवन-मूल्यों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य सुब्रत कुमार सारंगी ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करने में ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।
परिणाम में सतलुज प्रथम, यमुना द्वितीय, चेनाब तृतीय और गंगा सदन चतुर्थ रहा। विभाग प्रमुख सुनील अवस्थी सहित शिक्षिकाओं नीलू सिंह, सुषमा मिश्रा, पूनम वर्मा व गीता तिवारी का विशेष योगदान रहा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play