Feedback
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने 21 अगस्त 2026 को गोवा में अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस से कोर्ट मैरिज कर ली है.
8 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अर्जुन और गैब्रिएला ने शादी करके जिंदगी का नया सफर शुरू किया है.
अर्जुन के फैन्स जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी हमसफर हैं कौन. बता दें कि गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस एक साउथ अफ्रीकी मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं.
उन्होंने 16 साल की उम्र से मॉडलिंग करियर शुरू किया और एडिटोरियल शूट्स, रनवे और म्यूजिक वीडियो में काम किया.
गैब्रिएला ने मॉडलिंग के अलावा फैशन डिजाइनर के रूप में भी पहचान बनाई है. वो अपने ब्रांड और बिजनेस वेंटर्स में एक्टिव हैं.
शादी से पहले ही अर्जुन और गैब्रिएला दो बेटे के पेरेंट बन चुके हैं. उनके बड़े बेटे अरिक का जन्म 2019 में हुआ. जुलाई 2023 में कपल ने दूसरे बेटे अरिव का वेलकम किया.
अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी मेहर जेसिया हैं, जिनसे उनकी दो बेटियां- माहिका और मीरा हैं, जो अब गैब्रिएला के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं.
शादी के बाद अर्जुन और गैब्रिएला ने गोवा में फैमिली और दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन किया. ये रिश्ता उनकी लव स्टोरी का एक नया चैप्टर है.
All Photos: Instagram @rampal72/@gabriellademetriades
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू