Meerut News: थाना रोहटा क्षेत्र के गांव सलाहपुर में शनिवार को लगातार हो रही बारिश के चलते एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय मकान में मौजूद महिला छत के मलबे की चपेट में आ गई। छत गिरते ही महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गांव सलाहपुर निवासी जबर पुत्र इरशाद के मकान की छत बारिश के कारण अचानक गिर गई। हादसे के दौरान हुसैन की पत्नी मकान के अंदर मौजूद थी। छत गिरने से वह मलबे के नीचे दब गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे उपचार के लिए दर्शन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया.
क्षेत्र के गांव मुंडाली में बारिश ग्रामीणों के लिए आफत बन रही है। एक तरफ जहां ग्रामीण क्षेत्र के लोग बारिश के कारण रोजमर्राह के कामों करने में परेशान हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बारिश का पानी कच्ची छतों में भरने से मकानों के गिरने लगे हैं।
शनिवार को गांव निवासी सलीम पुत्र हाफिज का मकान बारिश के कारण के गिर गया। सलीम ने बताया कि वह मजदूरी करता है। शनिवार तड़के अचानक से मकान की छत गिर गई। छत गिरते ही घर में चींख पुकार मच गई। मौहल्ले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित मकान से बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई परंतु सलीम ने बताया कि मकान गिरने से घर में रखा घरेलू सामान कूलर, फ्रिज टीवी वाशिंग मशीन आदि मलबे में दबने से टूट गए। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से सलीम के लिए आर्थिक मदद की मांग उठाई।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play