पाकिस्तानी सेना अपने देश में होने वाले हर एक आतंकी हमले का झूठा इल्ज़ाम हमेशा भारत और अफ़ग़ानिस्तान पर लगाती है लेकिन आज पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री एवं नवाज़ शरीफ की बेटी मरियम नवाज़ ने लाहौर में एआई हब की लांचिंग के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत को ख़तरा पड़ोसी देश (भारत) से कम और पाकिस्तान के ही पंजाब प्रांत के पड़ोसी प्रांत (खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान) से ज़्यादा है, जहाँ से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकवाद अता है.
पंजाब प्रांत में आतंकवाद और क्राइम को कम करने के लिये Provincial Intelligence Fusion and Threat Assessment Center (PIFTAC) और Artificial Intelligence (AI) Hub की लांचिंग के समय मरयम नवाज़ ने दावा किया कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में क्राइम 70% तक कम हुआ है, साथ ही मरयम नवाज़ ने दावा किया कि PIFTAC और एआई हब के लांच होने से खतरों का पहले से पता लगाने में मदद मिलेगी, सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल बेहतर होगा और नई चुनौतियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सकेगी.
🚨 “Terror Threat from Neighbouring Provinces, not India”
Speaking at the launch of an AI Hub & Threat Assessment Center (PIFTAC) in Lahore, Pakistan’s Punjab CM Maryam Nawaz admitted her province faces a much greater security threat from neighboring domestic provinces (KP &… pic.twitter.com/RrnKAWKo8G
जहाँ एक तरफ़ मरियम नवाज़ ने PIFTAC) और Artificial Intelligence (AI) Hub की लांचिंग के दौरान इस बात को बिल्कुल स्पष्ट कर दिया की पाकिस्तान में आतंकवाद पाकिस्तान की अपनी समस्या है और उसे ख़तरा पड़ोसी देश भारत से नहीं बल्कि दूसरे प्रांतों बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख़्वाह में तैनात आतंकी संगठनों से है तो दूसरी तरफ़ आज भी पाकिस्तान का पंजाब प्रांत भारत विरोधी आतंकवाद का गढ़ है. लश्कर ए तैयबा से लेकर जैश ए मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन और अल बद्र के सरगना आज भी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ही रहते है, साथ ही भारत के ख़िलाफ़ ISI द्वारा प्रायोजित गैंगस्टर नेटवर्क का एपिसेंटर भी पाकिस्तान का पंजाब प्रांत ही है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.