चन्दौसी। भारतीय किसान यूनियन भानू की बैठक रविवार को नरौली में संपन्न हुई। जिसमें संगठन की मजबूती, कार्यकारिणी के गठन, संगठन के विस्तार, किसानों की ज्वलंत समस्याओं तथा आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। किसानों की विभिन्न समस्याओं का लगातार मांग के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। इसलिए किसानों को उनका हक दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जिले में संगठन की मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने की पदाधिकारियों से अपील की।
इस दौरान ठाकुर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, अनुज सिंह,अश्वनी ठाकुर, यश ठाकुर, हर्ष पांचाल,राम खिलाड़ी आदि मौजूद रहे |
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play