Dumka News: पनीर में स्टार्च की मिलावट पाए जाने पर 04 किलोग्राम पनीर किया नष्ट – Hindustan

Dumka News: पनीर में स्टार्च की मिलावट पाए जाने पर 04 किलोग्राम पनीर किया नष्ट दुमका, प्रतिनिधि।

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देशानुसार आगामी पर्व-त्योहारों के अवसर पर मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दुमका शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दुमका-2 डेजी नीलिमा तिग्गा एवं परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता दुमका करिश्मा भगत के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस बल के सहयोग से महाराजा स्वीट्स, माखन भोग, अग्रसेन स्वीट्स, नारायणी स्वीट्स, नारायणी जलपान तथा मोनिका स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मिठाई निर्माण स्थलों पर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान ऑन-द-स्पॉट पनीर की जांच में स्टार्च की मिलावट पाए जाने पर 04 किलोग्राम पनीर को नष्ट कराया गया। वहीं मिठाई निर्माण के लिए रखी गई खराब खाद्य सामग्री, जिसकी मात्रा 02 किलोग्राम थी, को भी नष्ट कराया गया। संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 16,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। खाद्य कारोबारियों को आगामी पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।

फोटो संख्या-39-मिठाई दुकान में पनीर की गुणवत्ता की जांच करती खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News