Muzaffarpur News: रौतनिया में एमआरएफ प्लांट के निर्माण की तैयारी – Hindustan

Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। रौतनिया में एमआरएफ प्लांट (मेटेरिटल रिकवरी फेसिलिटी प्रोसेसिंग प्लांट) के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। फिलहाल लेआउट आदि तैयार हो रहा है। काम पूरा करने के लिए छह महीने की समय सीमा तय की गई है। इस प्लांट की क्षमता रोज 50 टन कूड़ा निस्तारण की है। निगम के एसडीओ (एई) मो. मुजम्मिल के मुताबिक चयनित एजेंसी को पहले की कार्यादेश जारी किया जा चुका है। शिलान्यास के बाद काम शुरू हो जाएगा। शनिवार को कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने बताया कि एक पखवारे के अंदर प्लांट का शिलान्यास किया जाएगा। इससे सूखे कचरे के संग्रहण, छंटाई और वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण की व्यवस्था विकसित होगी।दरअसल

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इस प्रोजेक्ट पर 9.71 करोड़ खर्च होंगे। इसका मकसद शहर को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण व कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन व निस्तारण को सुनिश्चित करना है। एजेंसी को जारी कार्यादेश में वर्क ऑर्डर में निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता व मानकों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। निर्माण में इस्तेमाल होने वाले ईंट, बालू, सीमेंट, मेटल आदि की गुणवत्ता की जांच प्रमाणित लैब से कराने, पीसीसी व आरसीसी कार्य में क्यूब कास्ट के बाद क्रशिंग स्ट्रेंथ की जांच कराने और निर्माण में टीएमटी एफई-500 ग्रेड की सरिया का इस्तेमाल करने को कहा गया है। इसके अलावा कार्यस्थल पर निर्माण सामग्री, उपकरणों के सुरक्षित भंडारण व अन्य जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News