Kal Ka Rashifal 21 September 2026: धनु राशि वालों को शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं, जानें अन्य राशियों का हाल – aajtak.in

Feedback
मेष राशि
मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. करियर और कारोबार पर फोकस रहेगा. धन संग्रह और संरक्षण की स्थिति बनी रहेगी. कला और कौशल से प्रभाव डालेंगे. शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं. काम का विस्तार होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है.
शुभ अंक: 2, 3, 9
शुभ रंग: चेरी रेड
आज का उपाय: महादेव की सपरिवार पूजा करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें. मीठे रसीले पदार्थ बांटें.
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए समय सकारात्मक रहेगा. दोपहर के बाद भाग्य का साथ बढ़ेगा. कामकाज बेहतर रहेगा और करियर के प्रयासों में तेजी आएगी. कारोबार में गति आएगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा. बातचीत और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है.
शुभ अंक: 2, 3, 4, 6
शुभ रंग: सिल्वर
आज का उपाय: शिव परिवार की पूजा करें, ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें और तीर्थ यात्रा करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को जरूरी काम दोपहर तक पूरे कर लेने चाहिए. कार्यव्यवस्था पर भरोसा रखें और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें. परिवार में सामान्य माहौल रहेगा. निजी मामलों में जल्दबाजी से बचें. स्वास्थ्य से जुड़े संकेतों पर ध्यान देना जरूरी होगा.
शुभ अंक: 2, 3, 4, 5
शुभ रंग: एक्वा ब्लू
आज का उपाय: शिव परिवार की पूजा करें, ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें और नकारात्मकता से बचें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की साझेदारी से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे. कारोबार में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहेगा. लंबित मामलों में गति आ सकती है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और जरूरी कामों में अनुशासन बनाए रखें.
शुभ अंक: 2, 3, 4
शुभ रंग: गुलाबी
आज का उपाय: शिव परिवार की पूजा करें, ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें और टीम भावना बढ़ाएं.
सिंह राशि
सिंह राशि वाले मेहनत के दम पर सुधार करेंगे. नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा. सेवा और कारोबार से जुड़े लोगों को उचित परिणाम मिल सकते हैं. नियमों का पालन करें और किसी प्रलोभन में न आएं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. प्रबंधन से जुड़े प्रयासों को बल मिलेगा.
शुभ अंक: 1, 2, 3, 4, 7
शुभ रंग: मरून
आज का उपाय: शिव परिवार की पूजा करें, ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें और काम में निरंतरता रखें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को मित्रों के साथ समय बिताने और घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है. शिक्षा और प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर होगा. जरूरी कामों को गति मिलेगी. लाभ के अवसर बने रहेंगे. करीबियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और महत्वपूर्ण विषयों में रुचि बढ़ेगी.
शुभ अंक: 2, 3, 4, 5
शुभ रंग: मूनलाइट
आज का उपाय: शिव परिवार की पूजा करें, ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें और मित्रता बढ़ाएं.
तुला राशि
तुला राशि वालों को परिवार के साथ सहज व्यवहार रखना होगा. अधिक अपेक्षाओं और अतिसंवेदनशीलता से बचें. पैतृक मामलों में गतिविधियां बढ़ेंगी. भवन और वाहन से जुड़े मामले हल हो सकते हैं. जल्दबाजी में निर्णय न लें. वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान रखें.
शुभ अंक: 2, 3, 4, 6
शुभ रंग: फिरोजी
आज का उपाय: शिव परिवार की पूजा करें, ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें और बड़ों की बात सुनें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के मेलजोल और संपर्क बेहतर होंगे. सहयोग की भावना बढ़ेगी. परिवार और रिश्तों में सकारात्मकता रहेगी. भाई-बंधुओं का साथ मिलेगा. सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे. व्यावसायिक मामलों पर ध्यान देंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा.
शुभ अंक: 2, 3, 6, 9
शुभ रंग: रेड रोज
आज का उपाय: शिव परिवार की पूजा करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के घर में सुख और उत्सव का माहौल रहेगा. परिजनों के सहयोग से काम पूरे होंगे. महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिल सकती है. व्यावसायिक मामले अनुकूल रहेंगे. आर्थिक मामलों में संकोच कम होगा. शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं और आकर्षक प्रस्ताव सामने आ सकते हैं.
शुभ अंक: 2, 3, 9
शुभ रंग: भगवा
आज का उपाय: शिव परिवार की पूजा करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.
मकर राशि
मकर राशि वालों की रचनात्मक गतिविधियों को बल मिलेगा. करियर और कारोबार से जुड़े प्रयासों में तेजी आएगी. परिवार और रिश्तों में मजबूती आएगी. व्यक्तिगत मामले बेहतर होंगे. प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े काम बन सकते हैं. मान-सम्मान बढ़ेगा. मेहमानों के आने की संभावना है.
शुभ अंक: 2, 4, 5, 8
शुभ रंग: रस्ट कलर
आज का उपाय: शिव परिवार की पूजा करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को पूंजीगत निवेश में जल्दबाजी से बचना होगा. आर्थिक मामलों में धैर्य रखें और बजट के अनुसार आगे बढ़ें. विदेश से जुड़े कामों में गति आ सकती है. रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. विपक्ष से सावधान रहें. दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी.
शुभ अंक: 2, 3, 4, 8
शुभ रंग: मूनस्टोन
आज का उपाय: शिव परिवार की पूजा करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों को मित्रों और करीबियों का सहयोग मिलेगा. पेशेवर प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा. आर्थिक मामलों में गति आएगी. जीवन स्तर बेहतर हो सकता है. अतिथि आगमन संभव है. काम के विस्तार की योजना बनेगी. रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा. बड़ों की सलाह से आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा.
शुभ अंक: 2, 3, 6
शुभ रंग: स्वर्णिम
आज का उपाय: शिव परिवार की पूजा करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News