UP Election 2027: BJP की चुनावी हुंकार! पश्चिमी यूपी से 'मिशन 2027' का मेगा प्लान देख कंपकंपाए सपाई! – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 21-09-26 13:45
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक तैयारियों को धार देने के लिए गतिविधियां बढ़ा दी हैं. इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय पश्चिमी यूपी दौरे पर हैं. सोमवार को उनका कार्यक्रम मेरठ में है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं.
नितिन नवीन के मेरठ दौरे के दौरान सुभारती विश्वविद्यालय में युवा संवाद और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. युवा संवाद में छात्र-छात्राओं के साथ सीधे बातचीत का कार्यक्रम है. इसके बाद संगठन के जमीनी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें होंगी. बीजेपी की ओर से इन कार्यक्रमों को आगामी चुनाव की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की कवायद के तौर पर आगे बढ़ाया जा रहा है. नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी कार्यक्रमों में मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें- UP Elections: UP में छिड़ी भीषण Poster War! पोस्टरों में सपा के माफियाराज पर बड़ा हमला?
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News