8000mAh बैटरी के साथ आएगा Oppo K14 Plus 5G, 144Hz डिस्प्ले से होगा लैस, इतनी होगी कीमत – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 25-09-26 17:59
स्मार्टफोन बाजार में Oppo जल्द ही अपना नया मिड-रेंज फोन K14 Plus 5G पेश करने जा रहा है. कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन की कीमत की रेंज, रैम-स्टोरेज, सॉफ्टवेयर और कई अहम फीचर्स की जानकारी साझा कर दी है. Oppo K14 Plus 5G को 29 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होने की पुष्टि हुई है. फोन को ऑरेंज और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा.
45 हजार रुपये से कम होगी कीमत
Flipkart पर जारी माइक्रोसाइट के मुताबिक, Oppo K14 Plus 5G की भारतीय कीमत 45,000 रुपये से कम रखी जाएगी. इस कीमत के साथ फोन मौजूदा Oppo K14 5G के मुकाबले काफी महंगा होगा. कंपनी ने इसे इस प्राइस सेगमेंट में बेहद स्मूद फोन के तौर पर पेश किया है. फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा, जबकि 8GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया जाएगा.
ColorOS 16 और AI फीचर्स से लैस होगा फोन
Oppo K14 Plus 5G में Android 16 पर आधारित ColorOS 16 दिया जाएगा. इसमें Luminous Rendering Engine और Trinity Engine जैसे फीचर्स मिलेंगे. कैमरा एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए AI Portrait Glow, AI Recompose और AI Eraser जैसे AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. फोन को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलने का दावा किया गया है.
8000mAh बैटरी और Dimensity चिपसेट
परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट दिया जाएगा. कंपनी के मुताबिक, इस डिवाइस ने AnTuTu बेंचमार्क पर 10 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है. पावर के लिए इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. हीटिंग को नियंत्रित करने के लिए 5,000 वर्ग मिमी हीट डिसिपेशन एरिया वाला SuperCool वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है.
144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा
Oppo K14 Plus 5G में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 450 ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करेगा. फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा. फोन भारत में 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा.
ये भी पढ़ें: Xiaomi 18 Pro Series हुई लॉन्च, 8,500mAh बैटरी और 200MP कैमरा से लैस… जानिए पूरी डिटेल्स
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News