अलकायदा विचारधारा और सीरिया कनेक्शन! फ्लाईदुबई के आरोपी को-पायलट की हुई पहचान, सामने आया पुराना रिकॉर्ड – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 03-10-26 08:38
Flydubai Omani Co-Pilot: UAE से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ओमानी को-पायलट की पहचान सामने आ गई है. सऊदी अखबार अल अरबिया ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आरोपी का नाम हमाम अल-हम्मामी है. रिपोर्टों के मुताबिक, उसके पुराने रिकॉर्ड को लेकर भी सुरक्षा से जुड़े सवाल उठ चुके थे.
रिपोर्ट के अनुसार, हमाम अल-हम्मामी को पहले ओमान में उड़ान भरने से रोक दिया गया था. उसके खिलाफ चरमपंथी विचारों को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंता जताई गई थी. अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में भी कहा गया है कि 2024 में ओमान एयर में ट्रेनिंग के दौरान उसके पास कथित तौर पर चरमपंथी सामग्री मिली थी. इसके बाद उसे पायलट ट्रेनिंग से हटा दिया गया था.
बाद में उसे एयरलाइन में दूसरी भूमिका में काम करने की अनुमति दी गई. इसके बाद उसने दूसरे देशों में भी काम और ट्रेनिंग की और आखिरकार फ्लाईदुबई से जुड़ गया. इस बात की जांच की जा रही है कि पहले की सुरक्षा चिंताओं के बावजूद वह फ्लाइट के कॉकपिट तक कैसे पहुंचा.
ओमान के पिता और सीरिया की मां
CNN की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि हमाम के पिता ओमान के रहने वाले थे, जबकि उसकी मां सीरिया से थीं. उसका जन्म UAE में हुआ था और उसने अपनी जिंदगी का काफी समय वहीं बिताया. रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि वह कुछ समय सीरिया में रहा था, जहां उसके चरमपंथी विचारों से प्रभावित होने की बात सामने आई है.
हालांकि, उसके सीरिया में रहने और वहां चरमपंथी विचारों से प्रभावित होने से जुड़ी कई बातें अभी जांच का हिस्सा हैं. इसलिए इन दावों की पूरी तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी.
अलकायदा की विचारधारा से जुड़ने का दावा
इजरायली मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि जांच के दौरान हमाम के अलकायदा की विचारधारा से जुड़ने की प्रक्रिया से गुजरने की बात सामने आई है. रिपोर्टों में कुछ धार्मिक नेताओं से उसकी मुलाकात का भी जिक्र है. हालांकि, इन नेताओं के नाम सामने नहीं आए हैं.
वहीं, i24 न्यूज ने एक अमीराती सूत्र के हवाले से बताया कि हमाम के सामान से ‘फ्री फिलिस्तीन’ समूहों से जुड़े पर्चे और फिलिस्तीन के समर्थन वाली सामग्री मिली थी. इन दावों की भी जांच की जा रही है.
जांच में अकेले हमले का एंगल भी
जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या हमाम ने यह हमला अकेले किया था या उसके पीछे कोई और व्यक्ति या संगठन था. UAE इस मामले की जांच कर रहा है, जबकि इजरायली एजेंसियां भी उसके मकसद और पुराने संपर्कों को लेकर जानकारी जुटा रही हैं.
जांच का एक बड़ा सवाल यह भी है कि पहले सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में आए व्यक्ति को फ्लाईदुबई में पायलट के तौर पर काम करने की मंजूरी कैसे मिली. अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि अलग-अलग देशों के बीच उसकी पुरानी सुरक्षा जानकारी साझा की गई थी या नहीं.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News