6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल, ओम प्रकाश माथुर को केरलम तो सुधा यादव को कर्नाटक की कमान – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 12-10-26 23:37
देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल किया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से सोमवार शाम जारी अधिसूचना के बाद केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम को नए राज्यपाल मिले हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और राजनीतिक अनुभव रखने वाले चेहरों को इस सूची में जगह दी गई है। ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि अब तक केरलम की जिम्मेदारी संभाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु भेजा गया है।
नए राज्यपालों की पूरी लिस्ट
ओडिशा के राज्यपाल बने ब्रज मोहन राम
झारखंड के पलामू जिले से आने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनका राजनीतिक सफर काफी पुराना रहा है। वह 1996 से 2004 तक पलामू लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे। इससे पहले, झारखंड के अलग राज्य बनने से पहले उन्होंने 1991 से 1995 तक बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में भी काम किया था। उनकी नियुक्ति के साथ ओडिशा में राज्यपाल की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी।
सुधा यादव को कर्नाटक की जिम्मेदारी
हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का नया राज्यपाल बनाया गया है। शिक्षाविद् के रूप में पहचान रखने वाली सुधा यादव ने आईआईटी रुड़की से रसायन विज्ञान में पीएचडी की है। उन्होंने 1999 में राजनीति में कदम रखा और सांसद चुनी गईं। इसके अलावा वह राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। अब उन्हें कर्नाटक में संवैधानिक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पेशे से डॉक्टर बिसेन बालाघाट लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा में कई बार सदस्य के तौर पर प्रतिनिधित्व किया और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। उनके राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए अब उन्हें उत्तराखंड में राज्यपाल का दायित्व दिया गया है।
दुष्यंत गौतम को सिक्किम, माथुर को केरलम
भाजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं और पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भी भेजा था। इसके अलावा वह उत्तराखंड में भाजपा के प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं, ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल बनाया गया है, जहां वह इससे पहले सिक्किम के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अब तमिलनाडु के राज्यपाल होंगे। इन नियुक्तियों के साथ छह राज्यों में राज्यपालों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
ये भी पढ़ें: LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बारूदी सुरंग में धमाके से लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News