Edited By :Seema Thakur
Updated:
Muh Ke Cancer Ke Lakshan: मुंह के कैंसर को माउथ कैंसर या ओरल कैंसर कहा जाता है. यह कैंसर मुंह के किसी भी हिस्से भी हिस्से में हो सकता है, यह मसूड़ों, जीभ, गाल के अंदर या फिर होंठों पर भी हो सकता है. मुंह के कैंसर के लक्षण (Oral Cancer Symptoms) मुंह के अंदर या मुंह के आस-पास नजर आ सकते हैं. ऐसे में छाला भी मुंह के कैंसर का एक लक्षण है. छाला एक आम दिक्कत भी है और इसीलिए हर छाले को कैंसर नहीं समझा जा सकता है. लेकिन, अगर कोई छाला लंबे समय तक बना हुआ हो और ठीक ना हो रहा हो तो चिंता की वजह बन सकता है. ऐसे में फोर्टिस अस्पताल के हेड एंड नेक सर्जन डॉ. अंबेश सिंह से जानिए छाले (Mouth Sores) कितने दिनों तक रहने पर किसी समस्या के चलते हो सकते हैं और कब जांच कराना जरूरी है.
डॉक्टर का कहना है कि मुंह में घाव या छाला 2 से 3 हफ्तों से बना हुआ और बराबर रहे यानी ठीक ना हो रहा हो तो कैंसर का लक्षण हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर से मिलना जरूरी है. (Image Credits – Pexels)
मुंह के कैंसर का एक लक्षण यह भी है कि इसमें मुंह के अंदर धब्बे नजर आ सकते हैं. ये धब्बे सफेद या लाल रंग के हो सकते हैं. (Image Credits – Pexels)
मुंह के अंदर बनने वाली गांठ भी कैंसर का लक्षण हो सकती है. इसमें मुंह के अंदर कहीं भी या होंठों के ऊपर लंप बन सकता है. (Image Credits – Pexels)
मुंह के अंदर दर्द होना भी कैंसर का एक बड़ा लक्षण है. मरीज को कुछ खाने या निगलने में भी दिक्कत हो सकती है. (Image Credits – Pexels)
मुंह के कैंसर के मरीज को बोलने में दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा आवाज में बदलाव हो सकता है. मुंह से अजीब सी आवाज निकलने लगती है. (Image Credits – Pexels)
कैंसर का एक बड़ा लक्षण यह भी है कि इसमें बिना कोशिश के ही व्यक्ति का वजन कम होने लगता है. ऐसे में अगर व्यक्ति को इनमें से कोई दिक्कत हो रही है और व्यक्ति तंबाकू या गुटखा खाता है तो उसे रिस्क नहीं लेना चाहिए और डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए. (Image Credits – Pexels)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301