मुख्य बातें
Mahanadi Coalfields IPO: अगर आईपीओ पर दांव लगाकर कमाई की योजना है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड अपनी इकाई महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) इसी महीने लाने की तैयारी कर रही है। ब्लूमबर्ग की एक खबर में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। सूत्र ने बताया कि आईपीओ के लिए कंपनी ने निवेशकों के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं और वह 15 नवंबर के बाद या दिसंबर की शुरुआत में शेयर बिक्री शुरू करने की योजना बना रही है। सूत्र के मुताबिक इस IPO से 1 अरब डॉलर तक की रकम जुटाई जा सकती है और इससे महानदी कोलफील्ड्स का वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर तक हो सकता है। हालांकि, IPO के साइज, वैल्यूएशन और समय आदि में बदलाव हो सकता है।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास जमा कराए गए ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के अनुसार महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के IPO में पूरी तरह से पैरेंट कंपनी कोल इंडिया के शेयर बेचे जाएंगे। इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। बता दें कि कोल इंडिया के पास महानदी कोलफील्ड्स की 100% हिस्सेदारी है। इस कंपनी में कोल इंडिया की 661.84 मिलियन शेयर बेचने की योजना है, जो कंपनी में 10% हिस्सेदारी के बराबर है।
इस IPO के लिए SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, BOB कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड, IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड और IIFL कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।
कोल इंडिया की एक और इकाई साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने भी IPO के लिए आवेदन किया है। 1 नवंबर के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार इस पब्लिक इश्यू में प्रमोटर कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा 66.81 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री शामिल होगी। इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा।
इस IPO के जरिए 800 मिलियन डॉलर तक की रकम जुटाई जा सकती है। चूंकि यह पूरा इश्यू केवल शेयरों की बिक्री है, इसलिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स को इस आईपीओ से कोई पैसा नहीं मिलेगा। शेयर बेचकर जुटाई गई पूरी रकम कोल इंडिया लिमिटेड को जाएगी, जिससे सब्सिडियरी कंपनी में उसकी हिस्सेदारी कम हो जाएगी। बता दें कि SBI कैपिटल मार्केट्स और ICICI सिक्योरिटीज को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। KFin टेक्नोलॉजीज इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार का काम करेगी। इस लिस्टिंग से निवेशकों को शेयर बाजार के जरिए भारत की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनियों में से एक में निवेश करने का मौका मिलेगा।
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play