Bareily News: त्यौहारी सीजन है, टिकट की मारामारी मची है। हर कोई अपने घर त्यौहार पर जाएगा। यही वजह है जो ट्रेनों में टिकट की लंबी वेटिंग हैं। उसपर हर सेक्शन में ब्लॉक की समस्या के कारण ट्रेनें एक से आठ-आठ घंटा तक विलंब से पहुंचती हैं। ऐसे में यात्री पूरे-पूरे दिन ट्रेन का इंतजार करते हैं। स्टेशन पर प्रदूषित हवा में बैठने को मजबूर होते हैं। यही समस्या राहगीरों को बसों की इंतजार में करनी पड़ती है। हाइवे किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। जहां न तो टीनशेड हैं , न ही पानी और लाइटिंग की सुविधा। अगर रेलवे की ही बात करें तो वर्तमान में हर सेक्शन में ट्रैक मेंटिनेंस संबंधी काम किये जा रहे हैं।
क्योंकि दिसंबर से कोहरा के कारण ट्रेनों के संचालन में बड़ी समस्या आती है। रेल पटरियां ठंड के कारण हार्ड होने से अधिक चटकती और टूटती हैं। इसलिए रेलवे पटरियों को मजबूत बनाने में लगा है। सुबह से शाम तक छोटे-छोटे ब्लॉक के चलते ट्रेनें प्रभावित हो जाती है। एक से आठ-आठ घंटा तक देरी से पहुंचती हैं। स्पेशल ट्रेनों का संचालन अधिक प्रभावित होता है। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफार्मों पर बैठना पड़ता है। रोज ही अप-डाउन की दो दर्जन से अधिक ट्रेनें ब्लॉक के चलते लेट होती हैं। पूरे-पूरे दिन यात्री ट्रेनों के इंतजार में टीनशेड में गुजरते हैं। अगर जंक्शन, बरेली सिटी और इज्जतनगर स्टेशन की बात करें तो यहां 150 से अधिक एक्यूआई रहता है। वायु और ध्वनि दो तरह का प्रदूषण होता है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play