Written By Aditya
Kolkata Knight Riders की टीम ने शुरू कर दी आईपीएल 2027 की तैयारी (Pic Credit- ANI)
IPL 2027: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने तीसरी बार चैंपियन बनने के कुछ बड़े कदम उठाने शुरू कर दिया है. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे अब संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. उसके बाद भी फ्रेंचाइजी कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. आईपीएल 2027 के लिए रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सभी फ्रेंचाइजियों को 17 नवंबर तक सौंपनी है. केकेआर की टीम आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले अपनी फ्रेंचाइजी के 5 स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. इस लिस्ट में पिछले सीजन में फेल हुए खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं.
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा है. जिसके बाद ग्रीन ने 14 मैचों में 322 रन ही बनाए थे. जिसमें 2 अर्धशतक ही शामिल थे. इसके अलावा उन्होंने 10.63 की इकॉनमी रेट से सिर्फ 7 ही विकेट हासिल किए थे. ऐसे में फ्रेंचाइजी ग्रीन को रिलीज करके सस्ते में दोबारा खरीद सकती है.
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2025 के ऑक्शन में 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. पिछले सीजन उन्हें रिटेन किया गया था. लेकिन आईपीएल 2026 में उन्होंने 11 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 134.75 की स्ट्राइक रेट से 190 रन ही बनाए थे. पॉवेल को जिसके कारण ही केकेआर की टीम रिलीज कर सकती है.
केकेआर की टीम ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में मनीष पांडे को सिर्फ 75 लाख रुपये में खरीदा था. उसके बाद से मनीष केकेआर की टीम का ही हिस्सा हैं. मनीष पांडे की टीम ने केकेआर के लिए पिछले सीजन में 6 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 70 रन ही बनाए थे. ऐसे में केकेआर मनीष को रिलीज करके किसी नए भारतीय बल्लेबाज पर निवेश कर सकती है.
The Knights are clocking in for international duty 💜 https://t.co/WYe7w1oMIG
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में राहुल त्रिपाठी को सिर्फ 75 लाख रुपये में खरीदा था. त्रिपाठी को भले ही फ्रेंचाइजी ने खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया. आईपीएल 2027 के ऑक्शन से पहले भी उनकी फॉर्म अच्छी नहीं है. जिसके कारण ही केकेआर की टीम राहुल त्रिपाठी को रिलीज कर सकती है.
ये भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान, आलोचकों को बल्ले से देना चाहते हैं जवाब
शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी केकेआर ने मथीशा पथिराना को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 18 करोड़ की बड़ी रकम देकर खरीदा था. लेकिन पथिराना ने बहुत ज्यादा निराश किया. इंजरी के कारण वो लगभग पूरा सीजन ही नहीं खेले. उन्होंने 1 मैच में सिर्फ 8 गेंदें ही फेंकी थी. जिसके कारण ही पथिराना को अब फ्रेंचाइजी रिलीज करने का फैसला कर सकती है.
ये भी पढ़ें: IND A vs NZ A: इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं बुमराह और जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी भी आएंगे नजर
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301