Biharsharif News:
पेंशनधारियों को 30 नवंबर तक कराना होगा जीवन प्रमाणीकरण समय पर प्रमाणपत्र जमा नहीं करने पर रुक सकती है पेंशन, ट्रेजरी कार्यालय में विशेष व्यवस्था फोटो: ट्रेजरी: ट्रेजरी ऑफिस में गुरुवार को लगी पेंशनधारियों की कागज की जांच करते कर्मी। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त ऐसे अधिकारी और कर्मचारी, जिन्हें ट्रेजरी कार्यालय के माध्यम से पेंशन मिलती है, उन्हें 30 नवंबर तक जीवन प्रमाणीकरण कराना होगा। निर्धारित समय सीमा तक जीवन प्रमाणपत्र जमा नहीं करने पर उनकी पेंशन रुक सकती है। इसके लिए पेंशनधारियों को बिहारशरीफ स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। ट्रेजरी अफसर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वित्त विभाग के निर्देश के अनुसार प्रत्येक पेंशनधारी को साल में एक बार जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। इसके तहत पेंशनधारियों की पहचान और आवश्यक कागजातों की जांच की जाती है। प्रमाणपत्र जमा होने के बाद उनकी पेंशन भुगतान की प्रक्रिया निर्बाध जारी रहती है। पेंशनधारियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेजरी कार्यालय में विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है। बुजुर्गों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। साथ ही उनकी सहायता के लिए कर्मियों की तैनाती की गई है। कर्मी पेंशनधारियों की पहचान करने के साथ दस्तावेजों में त्रुटियों की जांच कर उन्हें सुधारने की सलाह भी दे रहे हैं, ताकि जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play