Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885
Email:info.janpadnewslive@gmail.com
Janpad Mirror
Follow Us
विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव में दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर एनएच 39 स्थित पत्ता गोदाम के पास सोमवार शाम
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के हिराचक गांव में दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर एनएच 39 स्थित पत्ता गोदाम के पास सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,बार्डर क्षेत्र के बंशीधरनगर थाना अंतर्गत बिलासपुर (झारखंड) निवासी 25 वर्षीय विशाल पुत्र ज्वाला प्रसाद बाइक से दुद्धी की ओर से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह हिराचक गांव स्थित पत्ता गोदाम के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही विंढमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस 102 की टीम ईएमटी अंजलि और चालक हीरालाल की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया।जहां सीएचसी दुद्धी चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में बाइक चालक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया है।हादसे में बाइक और बोलेरो दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। टक्कर के बाद बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए, वाहन मौके पर ही छूटा मिला। विंढमगंज पुलिस वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है ।
सम्बंधित खबर
ये भी पढ़ें