मुंबई, एजेंसी। विदेशी ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने सोमवार को अनुमान जताया कि अगले साल के अंत तक बीएसई सेंसेक्स 95,000 अंक तक पहुंच जाएगा। साथ ही ब्रोकरेज कंपनी ने शेयर बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों को हो रहे नुकसान को कम करने के लिए नीतिगत उपाय करने की वकालत की है। मॉर्गन स्टेनली ने इस बात पर जोर दिया कि मुद्रास्फीति को छोड़कर भारतीय अर्थव्यवस्था में शायद ही कोई खराबी है। उसने कहा कि देश के 13 करोड़ लोग शेयरों में निवेश करते हैं, ऐसे में नीति निर्माताओं को मौजूदा घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत है। अमेरिकी ब्रोकरेज ने एक नोट में कहा, शेयरों की कीमतें अर्थव्यवस्था को दर्शाती हैं, इसलिए गिरावट का दौर अर्थव्यवस्था की रफ्तार को धीमा कर सकता है।इसमें
कहा गया, हालांकि, हम ऐसे दूरगामी सुधार देख रहे हैं जो आने वाली तिमाहियों में वृद्धि दर को बढ़ा सकते हैं। साथ ही नीति निर्माता सीधे तौर पर शेयर बाजार को राहत देने के लिए नीतियां भी पेश कर सकते हैं। नोट में यह भी कहा गया कि भारत टिकाऊ, विविधतापूर्ण वृद्धि का लाभ प्रदान करता है। कृत्रिम मेधा (एआई) का प्रभाव कम होने या भू-राजनीतिक परेशानियां शांत होने पर बाजारों को इसका फायदा होगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play