'युवाओं के पीठ में छुरा घोंपा, एक नया पैसा नहीं दिया…', लोकसभा में AAP पर जमकर बरसे BJP सांसद बिधूड़ी – Aaj Tak

Feedback
दिल्ली में दो दिन बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने AAP पर निशाना साधते हुए कहा,’शीला दीक्षित सरकार के समय स्किल डेवलपमेंट के लिए सिंगापुर के साथ हुए MOU हुआ था. मोदी सरकार ने लैंड यूज भी चेंज कर दिया, लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने नहीं बनने दिया.’ 
AAP संयोजक के बयान का जिक्र करते हुए बिधूड़ी ने कहा,’दिल्ली देहात के युवाओं की पीठ में छुरा घोंपा गया. पेरिफेरल रोड के निर्माण के लिए दिल्ली सरकार को जो धनराशि देनी थी, उसने नहीं दी. लेकिन मोदीजी ने कहा कि काम रोकना नहीं है. हमारे पास दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी हैं. हमारे पास नीति भी है और नीयत भी है.’
उन्होंने कहा,’दिल्ली में 60 हजार ट्रक रोज प्रवेश करते हैं. प्रदूषण फैलाते हैं. बदरपुर में ईको पार्क आज बनकर तैयार है. एनटीपीसी की राख के ढेर पर दुनिया का सबसे बड़ा ईको पार्क बना दिया गया है. बोटिंग लेक बनाया है. ये काम धरती पर भगवान आ जाएं तब संभव है या फिर नरेंद्र मोदी कर सकते हैं. दूसरा कोई व्यक्ति ऐसा चमत्कार नहीं कर सकता.’
‘…फिर भी टनल का काम नहीं रुका’
बिधूड़ी ने आगे कहा,’डेढ़ KM लंबी टनल पर मोदी सरकार ने एक हजार करोड़ रुपए खर्च किए. दिल्ली सरकार को 20 फीसदी देना था. एक नया पैसा दिल्ली सरकार ने नहीं दिया. पीएम ने कहा कि टनल के काम को रोकना नहीं है. साउथ दिल्ली का प्रतिनिधित्व करता हूं. मथुरा रोड पर घंटों जाम लगा रहता है. पीएम ने साढ़े छह हजार करोड़ रुपए खर्च करके बड़ौदा हाईवे तक 6 लेन की सड़क का निर्माण कराया है. हमारे पास एक विज्ञान भवन था. मोदीजी ने वर्ल्ड क्लास कन्वेंशन सेंटर द्वारका में बनवाया है, प्रगति मैदान में एशिया का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनवाया है.’
‘560 करोड़ रुपये की लागत से पार्क तैयार’
उन्होंने आगे कहा,’द्वारका में 560 करोड़ रुपये से पार्क बनकर तैयार हो गया है. जब बच्चे कसरत करते हैं तो मन से मोदीजी को धन्यवाद देते हैं. मोदीजी ने जो नेशनल वॉर मेमोरियल दिया है. मैंने अमेरिका का वॉर मेमोरियल भी देखा है. वो इसके सामने टिकता भी नहीं है. इंडिया गेट पर जहां कभी इंग्लैंड के राजा की प्रतिमा लगती थी, वहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाकर शहीदों को सम्मान देने का काम किया.’
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News