कंधे पर शॉल, हाथ में बम और निशाने पर नाइट क्लब… सामने आया चंडीगढ़ हमले का CCTV फुटेज – Aaj Tak

Feedback
चंडीगढ़ में नाइट क्लब पर हुए बम हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में शॉल पहना एक शख्स नजर आ रहा है, जो हाथ में बम लेकर नाइट क्लब की तरफ फेंक रहा है. बम के क्लब की दीवार पर लगने के बाद धुएं का गुबार उठता भी नजर आ रहा है. फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश में जुट गई है.
बता दें कि 26 नवंबर की सुबह नाइट क्लब पर देसी बम से हमला होने की बात सामने आई. कहा जा रहा है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे. मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे के आसपास यह अटैक हुआ. यह हमला बहुत ही कम क्षमता वाला था, जिसमें कोई भी घायल नहीं हुआ है.
दहशत फैलाना था मकसद?
चंडीगढ़ पुलिस के सूत्रों के मुताबिक चंडीगढ़ के नाइट क्लबों के बाहर पटाखों में भरे जाने वाले पोटाश के माध्यम से देसी बम बनाकर धमाका करने का प्रयास किया गया. मौके से जूट की कुछ रस्सियां भी बरामद की गई हैं. जिस वक्त धमाका किया गया, उस वक्त नाइट क्लब बंद थे.
फॉरेंसिक टीम कर रही जांच
माना जा रहा है कि सिर्फ दहशत फैलाने के मकसद से ही इन धमाकों को अंजाम दिया गया. सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में इन धमाकों के पीछे नाइट क्लबों के मालिकों में दहशत फैलाकर एक्सटॉर्शन का एंगल होने की आशंका है. चंडीगढ़ पुलिस फॉरेंसिक टीमों की मदद से मामले की जांच कर रही है.
मौके से मिलीं जूट की रस्सियां
ब्लास्ट De.orra क्लब में हुआ है. पुलिस इसे बम भी नहीं कह रही है. पुलिस का कहना है कि उन्हें मौके से जूट की कुछ रस्सियां मिली हैं. फिलहाल पुलिस इस हमले को एक्सटॉर्शन से जोड़कर भी जांच कर रही है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News