भारत सरकार की कार से मिले 1.56 लाख रुपए: गाड़ी से जन सुराज का पर्चा भी बरामद, सीतामढ़ी पुलिस ने 3 लोगों को … – Dainik Bhaskar

सीतामढ़ी पुलिस ने भारत सरकार लिखी कार से जन सुराज पार्टी का पर्चा और 1 लाख 56 हजार रुपए बरामद किए हैं। मंगलवार की देर रात डुमरा थाना की पुलिस ने पैसा बांट रहे 3 लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि सभी जन सुराज पार्टी के तिरहुत स्नातक क्षेत्र MLC प्रत्याशी विनायक गौतम के पक्ष में घूम रहे थे। अपने पक्ष में वोट करने के लिए मतदाताओं के बीच पैसा बांट रहे थे। इसी दौरान भनक लगने पर डुमरा थाना की पुलिस ने उक्त गाड़ी को रोक कर जांच की। गाड़ी से पुलिस को जनसुराज पार्टी का पर्चा और पैसे मिले हैं। जानकारी के अनुसार, मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे बांटे जा रहे थे।
दो लोग झारखंड के बताए जा रहे हैं
फिलहाल, डुमरा थाना की पुलिस उक्त गाड़ी को जब्त कर लिया है। गाड़ी पर पटना का रेजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगा हुआ है। वहीं, गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए युवकों में दो लोग झारखंड के रहने वाले हैं। वहीं, एक युवक सीतामढ़ी के सोनबरसा का रहने वाला है। सभी मंगलवार की रात करीब 1 बजे पैसा बांटते पकड़े गए थे।
1 लाख 56 हजार रुपए बरामद
सीतामढ़ी SP मनोज कुमार तिवारी ने दैनिक भास्कर को फोन पर हुई बातचीत में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। गाड़ी से 1 लाख 56 हजार रुपए और जन सुराज पार्टी का पर्चा बरामद किया गया है। वहीं, 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से 2 बिहार से बाहर के रहने वाले हैं।
बता दें कि सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली और मुजफ्फरपुर में उप चुनाव को लेकर 5 दिसंबर को वोटिंग होना है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News