LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 26 मई 2025: PM नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा, कुवैत पहुंचा डेलिगेशन, पढ़ें लाइव अपडेट्स – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज), Hindi Samachar (हिंदी समाचार) 26 मई 2025 News LIVE: पाकिस्तान की सच्चाई सबके सामने लाने के लिए भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में डेलिगेशन कुवैत पहुंच गया है। इसके अलावा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 77,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की भी शुरुआत करने वाले हैं। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 में अमेठी संसदीय सीट से चुनाव हारने के बाद पूर्व सांसद स्मृति ईरानी आज पहली बार अमेठी के दौरे पर जा रही हैं। देश-दुनिया की खबरों के अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए न्यूज24 के साथ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राज्य में 77,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान वह भुज जाएंगे और 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अपने दूसरे गंतव्य कुवैत पहुंचा है। ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को प्रदर्शित किया जा रहा है।

#watch भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को प्रदर्शित करने के लिए अपने दूसरे गंतव्य कुवैत पहुंचा। pic.twitter.com/Ayk004Cc0z
पूर्व सांसद स्मृति ईरानी आज अमेठी दौरे पर रहेंगी। वह लोकसभा चुनाव 2024 में अमेठी संसदीय सीट से चुनाव हारने के बाद पहली बार अमेठी जा रही हैं। इस दौरान वह लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा हैदरगढ़ इन्हौना होते हुए जनपद मुख्यालय गौरीगंज स्थित मैदान मवई में बने अपने आवास पर पहुंचेंगी। जहां पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे जनपद मुख्यालय गौरीगंज के जामो रोड स्थित श्री रणंजय इंटर कॉलेज खेल के मैदान में अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी गोष्ठी कर जनसभा को करेंगी संबोधित।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News