अमृतसर में बीएसएफ ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया: रात का फायदा उठा भारतीय सीमा में हुआ दाखिल; संदिग्ध ग… – Dainik Bhaskar

पंजाब के अमृतसर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रविवार रात को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। घुसपैठिया रात और धुंध का फायदा उठा भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। संदिग्ध मूवमेंट को देखते हुए बीएसएफ के जवान
BSF के प्रवक्ता के अनुसार, यह घटना अमृतसर के सरहदी गांव महावा के पास की है। रात के समय बीएसएफ के जवान इंटरनेशल बॉर्डर पर भारतीय सीमा में लगाई गई फैंसिंग के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुछ जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। जवान अलर्ट हो गए। युवक को देखते हुए जवानों ने आवाज मार उसे रोकने का प्रयास किया।
लेकिन घुसपैठिए ने पहले छिपने का प्रयास किया और फिर धीरे-धीरे फैंसिंग के पास आने लगा। संदिग्ध मूवमेंट को भांपते हुए जवानों ने गोली चला दी। जिसमें जवान मारा गया।
इलाके में चलाया गया सर्च ऑपरेशन
घटना के बाद BSF ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला दिया। ताकि संदिग्ध की तरफ से अगर कोई संदिग्ध वस्तु इप्लांट की गई है तो उसे रिकवर किया जा सके। फिलहाल शव को रिकवर कर पुलिस को सूचना दे दी गई है। BSF अधिकारियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जवान हमेशा सतर्क रहते हैं।
पाकिस्तान ने नहीं मांगा शव
घटना को हुए 12 घंटे से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन अभी तक पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से शव की मांग नहीं की गई है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News