बारिश से दरगाह क्षेत्र में भरा पानी, लोग बहे: घरों के अंदर तक पानी घुसा, वरूण सागर झील की चादर चली; सिविल ड… – Dainik Bhaskar

अजमेर में दो दिन तेज बरसात से जलभराव के हालात है। दरगाह क्षेत्र में भरे पानी में तो लोग ही बहने लगे। दुकानों के बाहर खड़े लोगों ने रस्सी फेंककर उन्हें बचाया।
शहर के मुख्य मार्ग और गली मोहल्लों में पानी भरा है। केरियों की ढाणी में करीब 20 घरों के अंदर पानी घुस गया। वहीं आनासागर झील की भराव क्षमता 13 फीट है। वर्तमान में जलस्तर 15 फीट 11 इंच है। पानी की लगातार आवक हो रही है।
अजमेर की वरूण सागर झील की चादर भी चलने लगी है। रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक 64 एमएम बरसात दर्ज की गई है। वैशाली नगर सागर विहार कॉलोनी में भरा पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।
आनासागर से पानी की निकासी लगातार की जा रही है। पानी की निकासी के चलते बजरंगगढ़ से फव्वारा सर्कल के बीच मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया। ऐसे में 500 मीटर की दूरी तय करने के लिए लोगों को करीब 2 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कलेक्टर सहित अफसरों ने भी दौरा किया।
कलेक्टर लोकबंधु सहित अफसरों ने रात को भी क्षेत्रों का दौरा किया। सुबह से क्षेत्र में जायजा ले रहे हैं। शहर में सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ को भी तैनात किया गया है।
अजमेर में बारिश, फोटो में देखिए-
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News