—विज्ञापन—
Apple Shop with a Specialist: भारत में ऑनलाइन शॉपिंग के एक्सपीरियंस को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए अव Apple ने एक नई सर्विस लॉन्च की है, जिसका नाम ‘Shop with a Specialist over Video’ है। इस सर्विस की खासियत ये है कि ग्राहक घर या ऑफिस बैठे वीडियो कॉल के जरिये Apple के प्रोडक्ट खरीद सकेंगे और इस काम में आपको मदद करेंगे Apple के एक्सपर्ट जो वीडियो कॉल पर आपके साथ होंगे और मदद करेंगे। लेकिन इस वीडियो कॉल में ग्राहक स्पेशलिस्ट को देख सकते हैं लेकिन वो खुद अपने आप को वीडियो कॉल से जोड़ नहीं पाएंगे सर्फ ऑडियो के जरिये ही अपने आप को कनेक्ट कर पाएंगे।
शॉपिंग करना होगा मजेदार
Apple की इस नई सर्विस के तहत ग्राहक iPhone, iPad, iPod और MacBook जैसे प्रोडक्ट्स के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। एक्सपर्ट की मदद से आपको खरीदारी और प्रोडक्ट को समझने में कोई दिक्कत नहीं होगी और शॉपिंग ज्यादा मजेदार और आसान होगी। ग्राहक एक्सपर्ट से बिना किसी झिझक के सवाल पूछ सकते हैं। प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ले सकते हैं। यह सर्विस Apple और Android यूजर्स इस सर्विस का मज़ा उठा सकते हैं।
अब भारत में
भारत से पहले Apple की यह सर्विस केवल अमेरिका में थी। यानी अब भारत दूसरा देश बन गया है जहां इस सर्विस को लाया गया है। भारत एक बड़ा बाजार है और यहां Apple के प्रोडक्ट्स को खूब पसंद और खरीदा जाता है।
ऐसे उठा सकते हैं इस सर्विस फायदा
Apple की Shop with a Specialist over Video’ सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको apple.com/in/store पर जाकर अपना वीडियो सेशन को बुक करना होगा, लेकिन यह अभी केवल इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है। यह सर्विस सोमवार से शुक्रवार, सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी। एप्पल की इस सर्विस से ग्राहकों का समय तो बचेगा ही साथ ही प्रोडक्ट के बारे में भी सही जानकारी मिलेगी।
यह भी पढ़ें: जुलाई महीने के सबसे दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग के लिए खास, कीमत 31,999 से शुरू
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in