एक ही गैंग ने किया था दोनों कॉमेडियन का अपहरण? सुनील पाल और मुश्ताक खान किडनैपिंग केस में नया खुलासा – Aaj Tak

Feedback
कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण कांड में नया खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि सुनील पाल का अपहरण करने के बाद किडनैपर उन्हें  मेरठ से बिजनौर भी लेकर आए थे और एक बैंक्वेट हॉल में करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा था. पुलिस ने जांच के दौरान इस बैंक्वेट हॉल की सीसीटीवी डीवीआर अपने कब्जे में ले ली है.  
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कॉमेडियन सुनील पाल और कॉमेडियन मुश्ताक खान अपहरण कांड को अंजाम देने वाला एक ही गैंग है, जिसमें मुख्य आरोपी लवी पाल ओर अर्जुन कर्णवाल हैं. फिलहाल, दोनों पुलिस की पकड़ से दूर हैं. उनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं. अभी तक मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है.  
उधर, पुलिस ने बयान देने के लिए कॉमेडियन मुश्ताक खान को बिजनौर बुलाया है ताकि वो उस घर की भी पहचान कर सकें जिसमें उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था. मुश्ताक ने स्वस्थ्य होने के बाद बिजनौर आने की बात कही है. 
बता दें कि मुश्ताक खान अपहरण मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद बिजनौर और मेरठ पुलिस मिलकर केस की जांच कर रही है. क्योंकि, आशंका है कि दोनों को किडनैप कर फिरौती वसूलने वाला गैंग एक ही है और उसके तार बिजनौर से जुड़े हैं.
बिजनौर के एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि अपहरण केस में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं. इसके लिए दिल्ली और उत्तराखंड में भी पुलिस की टीमों को भेजा गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इस अपहरण कांड का खुलासा किया जाएगा. 
गौरतलब हो कि दोनों कॉमेडियन के अपहरण केस में काफी कुछ कॉमन है. दोनों वारदातों को एक ही तरह अंजाम दिया गया. जिस तरह सुनील पाल के अकाउंट से खरीदारी की गई, उसी तरह मुश्ताक खान के अकाउंट से भी खरीदारी की गई. दोनों को झांसे में लेकर बंधक बनाया गया और फिरौती वसूलने के बाद छोड़ दिया गया. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News