—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं और दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट मोड में हैं, जिसके तहत आज यूनिवर्सिटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. वहीं आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तड़के 4:05 बजे उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती जॉइन की. फिर उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना हुए, जहां से फ्लाइट लेकर पंजाब पहुंचे और पठानकोट में नशा मुक्त पंजाब यात्रा में शामिल हुए.
इधर, पंजाब में पिछले हड़ताल और विरोध प्रदर्शन कर रहे सरकारी कर्मचारियों की जॉइंट को-ऑर्डिनेशन एक्शन कमेटी की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ चंडीगढ़ में अहम बैठक हुई. उधर चुनाव आयोग ने TMC का नाम और सिंबल फ्रीज कर दिया है. लेकिन आज ममता बनर्जी और ऋतब्रत गुट दोनों ने सुबह 11 बजे तक अपनी पसंद की जानकारी दी. आज वित्त मंत्रालय में राज्यों और विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों और वित्त सचिवों के साथ विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा के लिए वित्त-पोषण विषय पर सम्मेलन शुरू हुआ, जो कल भी जारी रहेगा.
इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
#watch दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ” कांग्रेस और राहुल गांधी जो उन्हें अपने आपको कहना चाहिए वो भाजपा को वो कह रही है। कांग्रेस पार्टी भस्मासुर है जिनके संपर्क में जो भी आएगा वो भस्म हो जाता है। तो हम आरोप लगाते हैं जो TMC है वो भी कांग्रेस से अलग हुई है और जो NCP… pic.twitter.com/BjpMSzzA3G
#watch दिल्ली: DUSU चुनाव 2026 का मतदान जारी है। DUSU कार्यकारी अध्यक्ष आर्यन मान ने कहा, “NSUI हार की बैखलाहट में है। उन्हें पता है कि ABVP 4-0 से जीत रही है। NSUI फेक आईडी कार्ड बनाकर बोगस वोट करा रही है।” pic.twitter.com/FGeKi7L3nA
#watch कोलकाता (पश्चिम बंगाल): पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “…हम संवैधानिक पद का अनादर नहीं करते, लेकिन हमें लगता है कि आज हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का एक काला दिन है। हमारे देश में जो हो रहा है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक, गैर-कानूनी, अलोकतांत्रिक और एक राजनीतिक… pic.twitter.com/AuNIm2Ssmh
ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान ने नाम वापस लिया, नंदीग्राम से लड़ रही थीं उपचुनाव
पाकिस्तान में नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ है, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत होने की खबर है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रेकिंग रूटों का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एक अभियान दल को रवाना किया.
दिल्ली हाई कोर्ट ने आज DUSU चुनाव में हिंसा मामले में दायर याचिका पर सुनवाई फिर से शुरू की है. ASG ने कोर्ट को बताया कि स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है और दिल्ली पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है. बेंच ने नॉर्थ कैंपस में बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां ड्राइव करने को लेकर DCP से सवाल किया और पूछा कि पुलिस की तैनाती के बावजूद इजाजत कैसे दी गई और किसने दी?
मनु भाकर एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी. 2026 के एशियन गेम्स 2026 की आधिकारिक ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर 2026 को है.
बेंगलुरु शहर के लोकायुक्त द्वारा चलाए गए एक गुप्त अभियान के दौरान एक केंद्रीय जीएसटी अधीक्षक को कथित तौर पर 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद किया गया. आरोपी की पहचान मोहित प्रताप सिंह, अधीक्षक, केंद्रीय जीएसटी, दक्षिण प्रभाग-4, दक्षिण आयुक्त कार्यालय के रूप में हुई है. लोकायुक्त के अनुसार, सिंह ने कथित तौर पर एक व्यवसायी से लंबित केंद्रीय जीएसटी बकाया के संबंध में और उसके खिलाफ दर्ज कथित रूप से झूठी शिकायत को बंद करने के लिए रिश्वत की मांग की थी.
ओडिशा के पुरी शहर में आज सागर कवच मॉक एक्सरसाइज की गई, जिसका मकसद पुरी में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है. पुरी के समुद्री रास्ते से देश में आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकना है.
पंजाब के अमृतसर जिले में तैनात ASI हरजीत सिंह ने ड्यूटी के दौरान सुसाइड कर लिया. मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है, जबकि HDFC बैंक परिवार को 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा भुगतान करेगा.
तेलंगाना में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 2 रिश्वतखोर अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. ACB ने चेवेल्ला के डिविजनल सब-ट्रेजरी ऑफिस में छापेमारी की और 2 अधिकारियों को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है.
दिल्ली के आरके पुरम इलाके में बाइक को कार से घसीटने वाले घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में बाइक को कार के नीचे फंसे और कार चालक के द्वारा उसे घसीटे जाने की घटना साफ-साफ देख सकते हैं. वीडियो के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली गई है और कार ड्राइवर को गिरफ्तार करके उसकी गाड़ी जब्त कर ली है.
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के देवपुरी इलाके में सिक्कों वाली गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है. प्रतिमा पर करीब 50000 के सिक्के जड़े हैं, जिनकी वैल्य 1, 2, 5, 10 और 20 रुपये है.
Chhattisgarh | Idol of Lord Ganesha studded with more than 50,000 coins, with face values of Rs 1, Rs 2, Rs 5, Rs 10 and Rs 20, installed at Devpuri in Raipur pic.twitter.com/PHb0dgcpg7
2 अगस्त 2026 को दुबई से अमृतसर आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के क्रू सदस्यों को सस्पेंड कर दिया गया है, क्योंकि उन्हें लैंडिंग के बाद 2 घंटे में जरूरी ‘पोस्ट-फ्लाइट डिक्लेरेशन’ करना था. लेकिन उन्होंने 35 मिनट बाद डिक्लेरेशन जमा किया. घटना की जानकारी DGCA को दी गई और एयरलाइन ने 8 क्रू सदस्यों को 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी हो गई है. 9 और 10 सितंबर को इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षा हुई थी, जिसकी फाइनल आंसर की जारी हुई है. आंसर की NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. जिसके लिए 52 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. मतदान 2 शिफ्ट में होगा, जिसके तहत दिन की कक्षाओं के छात्र सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक वोटिग करेंगे और शाम की कक्षाओं के छात्र दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक वोटिंग होगी. दिल्ली के शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए देररात इंतजामों का जायजा लेने गए थे. ABVP, NSUI और AISA-SFI अलायंस समेत प्रमुख छात्र संगठन चुनावी मैदान में हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in