Ayodhya News : सत्तू लेकर ही भक्त आएं अयोध्या… प्राण प्रतिष्ठा के बीच चंपत राय ने क्यों की ये अपील? जानें… – News18 Hindi

अयोध्या: भगवान राम की नगरी में राजा राम के दरबार की धूम मची हुई है. आज से ही राम मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं. इसी बीच, राम जन्मभूमि के मुख्य मंदिर समेत परकोटे के सभी मंदिरों के कलश को स्वर्ण मंडित किया जा रहा है, जिसका काम तेजी से चल रहा है. भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने बताया था कि मंदिर परिसर में केवल शिखर के कुछ हिस्से को स्वर्ण मंडित किया जाएगा. शिखर पर लगाए गए कलश को स्वर्ण मंडित कर दिया गया है, जिससे अब मंदिर की आभा दूर से ही दिखने लगी है. अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का शिखर आकर्षण का केंद्र बन गया है. साथ ही, अयोध्या में रह रहे लोगों को भी शिखर पर स्वर्ण मंडित किए जाने के बाद दूर से ही राम मंदिर की आभा नजर आ रही है.
22 जनवरी 2024 को रामलला अपने भव्य महल में विराजमान हो चुके हैं. अब गंगा दशहरा यानी 5 जून को राम दरबार की स्थापना होनी है. ऐसे में राम दरबार की स्थापना से पहले ही मंदिर के शिखर को स्वर्ण मंडित किया गया है. मंदिर का शिखर स्वर्ण मंडित किए जाने के बाद बहुत ही खूबसूरत और आकर्षण का केंद्र बन गया है. जुलाई के अंत तक मुख्य मंदिर समेत परकोटा के मंदिरों के कलश को स्वर्ण मंडित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है और दिसंबर 2025 में संपूर्ण मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा.
प्राण प्रतिष्ठा की सभी तैयारियां पूरी
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर में राजा राम के विराजमान होने से पहले मंदिर पर सोने का शिखर स्थापित कर दिया गया है. राम दरबार समेत परकोटे में विराजमान होने वाली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आज सरयू जल लेकर मातृ शक्तियां यज्ञ मंडप तक आएंगी, उसके बाद पूजन का कार्य शुरू होगा.
महासचिव चंपत राय की भक्तों से अपील
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपील करते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के लोभ में 5 जून को अयोध्या की तरफ अनावश्यक न आएं. गौरतलब है कि भीषण गर्मी के बाद भी प्रतिदिन 50 से 70 हजार लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं. आप भी इस भीड़ में शामिल न हों. चंपत राय ने कहा कि अभी मौसम की परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, गर्मियों में कठिनाइयां हो सकती हैं. इसलिए राम भक्त अपनी सुविधा के अनुसार जैसे प्रतिदिन आ रहे हैं, वैसे ही आएं. 5 जून को 2 से 3 लाख लोग अयोध्या न आएं, इसका मैं सभी से निवेदन कर रहा हूं. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने कहा कि इस समय गर्मी बहुत है, ऐसे में श्रद्धालु अपने साथ सत्तू लेकर आएं.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News