Bareily News: फरीदपुर,संवाददाता । फरीदपुर के सीएएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर नुमाइश लगाए जाने को लेकर भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया। उन्होंने एसडीएम की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर नुमाइश पर तत्काल प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। फरीदपुर के सीएएस इंटर कॉलेज पर नुमाइश का आयोजन शुरू करने के लिए दुकानें लगाई जा रही थी। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आतिश अग्रवाल ने विरोध करते हुए नुमाइश न लगाने के लिए कहा। लेकिन नुमाइश के आयोजकों ने उनकी एक न सुनी। बुधवार को नाराज भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार अजय सिंह को ज्ञापन दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएएस इंटर कॉलेज का इकलौता खेल मैदान है। नुमाइश के आयोजको ने पूरे खेल मैदान में गड्ढे कर दिए हैं। आने वाले सावन के त्यौहार में कावड़िया इसी खेल मैदान में आकर ठहरते थे। नुमाइश लगने की वजह से उनके ठहरने की जगह नहीं रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है की नुमाइश में जलपरी की जगह पर अश्लील डांस किए जाने की तैयारी की जा रही है। सावन के त्यौहार में शांति भंग होने का खतरा है। वहीं प्रतिवर्ष की भांति दशहरा पर आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियां भी लगभग एक माह पहले से शुरू हो जाती हैं। नुमाइश लगने से मेले के आयोजन में भी आयोजकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष भी इसी मैदान में नुमाइश लगाने का प्रयास किया गया था, लेकिन जनता के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। अब एक बार फिर नुमाइश लगाने की तैयारी होने से लोगों में नाराजगी है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों के हित, यातायात व्यवस्था और पारंपरिक मेले को ध्यान में रखते हुए सीएएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान में नुमाइश लगाने की अनुमति तत्काल निरस्त कर मैदान को खाली कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में नगर पालिका परिषद के नामित सभासद विपिन वाल्मीकि,भाजपा नेता ब्रह्मा शंकर गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play