Meerut News: शास्त्रीनगर-सेंट्रल मार्केट की महिलाओं की अब राष्ट्रपति से आखिरी उम्मीद – Hindustan

Meerut News: मेरठ। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद मंगलवार को आए आदेश के बाद शास्त्रीनगर, सेंट्रल मार्केट इलाके में महिलाओं, क्षेत्रवासियों के बीच आवास विकास परिषद अफसरों के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया। सेक्टर दो-तिरंगा चौक इलाके में बाजार बंद रहा। सेक्टर तीन-चार में महिलाओं ने पैदल मार्च निकालकर लोगों को एकजुट किया। सेक्टर दो में 90वें दिन भी धरना जारी रखा। व्यापारी-क्षेत्रवासी भी रहे। आवास विकास अफसरों, भाजपा एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
बुधवार सुबह विधायक अतुल प्रधान भी धरनारत महिलाओं के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया। अब सेंट्रल मार्केट-शास्त्रीनगर की महिलाओं, क्षेत्रवासियों की आखिरी आस-उम्मीद राष्ट्रपति से ही बची है। वह उनके मुलाकात करने अपनी पीड़ा सुनाकर न्याय-राहत मांगने की तैयारियों में जुट गए। धरने पर बैठी महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों का बुधवार को भी फिर दर्द झलका। उन्होंने कहा कि 90 दिन से वह लगातार आंदोलन चला रही है। अभी तक जो भी उनके बीच आया वह सिर्फ आश्वासन देकर चला गया। सुप्रीम कोर्ट में सरकार अथवा अन्य किसी ने उनका कोई पक्ष नहीं रखा। आश्वासनों-दावों के बावजूद न्याय-राहत नहीं मिली। सेक्टर दो की महिलाओं ने बुधवार सुबह की सड़कों पर निकलकर बाजार बंद रखने की अपील की। क्षेत्रवासियों, लोगों को जागरूक किया और धरनास्थल पर सभी को जुटाया।
सेक्टर दो, तिरंगा चौक इलाके में महिलाओं की अपील की असर दिखा। बाजार में व्यापारियों ने दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा। शालू शर्मा, राधा गुप्ता, शीतल पूजानी समेत धरनारत महिलाओं ने एकजुटता प्रदर्शित की और जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। कहा कि आवास विकास परिषद के अफसरों के घरों पर भी बुलडोजर चलवाओं। सेक्टर दो से महिलाओं ने बुधवार को घर बचाओ आंदोलन की शुरूआत कर दी। कहा कि धरना-आंदोलन खत्म नहीं होगा। आशियाने बचाने के लिए आंदोलन जारी रखेंगी। उन्होंने मांग की है कि उनकी मुलाकात राष्ट्रपति से कराई जाए। ताकि वह अपनी पीड़ा उन्हें बताकर न्याय-राहत मांग सके। कहा कि अभी तक ऐसी प्रतीत होता है कि सरकार अथवा अन्य किसी स्तर से उनकी समस्या-पीड़ा को सुप्रीम कोर्ट में नहीं रखा गया। महिलाओं ने आखिरी उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति ही उन्हें न्याय दिला सकती है।
सेक्टर चार में धरना दे रही महिलाओं ने पूरे क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली और लोगों से एकजुट होकर उनके द्वारा किये जा रहे शांति प्रदर्शन एवं संघर्ष में शामिल होने की अपील की। इन महिलाओं में प्रीति कूपर, वीना भार्गव, शालिनी शर्मा, पूनम गुप्ता, आरती गुप्ता, ऊषा शर्मा मुख्य रही।
विधायक अतुल प्रधान ने इस दौरान सरकार के साथ ही स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार द्वारा एवं अन्य स्तरों से यहां के लोगों की पैरवी नही किये जाने का परिणाम है कि न्याय-राहत नहीं मिल पाई। कहा कि प्रदेश सरकार आगे आए। राहत-न्याय दिलाएं। पीआईएल दाखिल हो। सरकार को आगे आकर सुप्रीम कोर्ट में यहां के लोगों का पक्ष एवं वस्तुस्थिति रखनी चाहिए। किसी बडे अधिवक्ता से केस में कोर्ट में पैरवी कराए, तो न्याय मिलने की उम्मीद कर सकते है।
20 जुलाई को दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से होगी मुलाकात
विधायक अतुल प्रधान ने महिलाओं से बातचीत के बाद कहा कि वह 20 जुलाई में दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात कराने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगेंगे। इसके लिए अतुल प्रधान ने राष्ट्रपति को पत्र लिख भी दिया। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के अन्य विधायकों से भी सेंट्रल मार्केट मामले में लेकर राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखवाएंगे, ताकि राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मिल सके। कहा कि सत्ता से जुड़े लोगों को इस मामले में सेट्रल मार्केट के लोगों की मदद-सहयोग करना चाहिए। कहा कि विधानसभा सत्र शुरू होते ही वह फिर सेंट्रल मार्केट का मुद्दा उठाएंगे और सरकार से न्याय-राहत दिलाने का आग्रह करेंगे। उन्होंने सरकार की मांग की है कि सेटबैक छोड़ने में होने वाली कार्रवाई में यहां के प्रभावित लोगों की मदद का सरकार ऐलान करें एवं व्यापार-रहने के लिए पुर्नवास का इंतजाम करें।
सेक्टर दो, तीन, चार समेत पूरे इलाके में महिलाओं का कहना है कि यदि उनके मकानों पर आवास विकास परिषद की ओर से कार्रवाई की जाएगी, तो उनके परिवारों के सामने रहने का संकट उत्पन्न हो जाएगा। सिर के ऊपर से छत छिन जाएगी। उनकी सबसे बड़ी चिंता यही थी कि अब उनके आशियानों को बचाने के लिए आगे कौन आएगा? व्यापारियों और क्षेत्रवासियों में भी चिंता व्याप्त है। कह कि इस कार्रवाई से सैकड़ों परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी। महिलाओं ने नारेबाजी कर आक्रोश जताते हुए कहा कि किसी भी सूरत में सेटबैक नहीं देंगे। बुलडोजर नहीं चलने देंगे। इसके लिए चाहे उन्हें अपनी जान क्यों न देनी पड़े।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News