Bareily News: पानी की धार मोड़ने के लिए खमरिया में कच्चे बांध का निर्माण शुरू – Hindustan

Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। किसानों ने खमरिया में कच्चा बांध बनाना शुरू कर दिया है। पानी की धार खेतों की तरफ ले जाने के लिए किसान हर साल अपने खुद के खर्चे से कच्चा बांध बनाते हैं। अंग्रेजों के जमाने के इस बांध को पिछले 14 साल से किसान अपने खर्चे पर बनाते चले आ रहे हैं। पश्चिमी बहगुल नदी यहां बहेड़ी तहसील के गांव खमरिया से होकर गुजर रही है। अंग्रेजों के जमाने का यह बांध 1960 में ध्वस्त हो गया था। बांध टूटने से किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी होने लगी। फसल के लिए पानी न मिलने पर इलाके के किसानों ने पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार के संरक्षण में किसान कल्याण समिति का गठन कर 2016 से खुद के खर्चे पर कच्चा बांध बनाने लगे। जिससे बहेड़ी, मीरगंज और बिलासपुर के 160 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके।

आठ दिन पूर्व डीएम के यहां से अनुमति मिलने के बाद किसानों ने जयदीप सिंह बरार की अगुवाई में दीवाली वाले दिन इस रविवार को किसान कल्याण समिति प्रबंधन वेदप्रकाश की देखरेख में कच्चा बांध बनाने का कार्य शुरू कर दिया। बांध को बनाने में किसान आपस में चंदा करते हैं किसान के अलावा भी कुछ लोग बांध बनाने के लिए आर्थिक मदद करते हैं।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

किसान कल्याण समिति के प्रबंधक वेद प्रकाश ने बताया कि 2016 से अब तक 13 कच्चे बांध बनाए जा चुके हैं। बीच के कई बार बांध ढह जाने पर साल में दो-दो बार बांध बनने पड़े जिससे खर्चा दुगुना हो गया। उन्होंने बताया कि इसमें हर बार पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार चार से पांच लाख रुपये अपनी पेंशन में से देते हैं।

पिछले साल बन चुका है इस्टीमेट पर पैसा आज तक नहीं मिला।

किसान को आज भी पक्के बांध के निर्माण का इंतजार है। उनका कहना है कि नेता बहुत आए पर किसी ने आज तक पक्का बांध बनाने के लिए पैरवी नहीं की। पिछले साल बांध का स्टीमेट 99.70 करोड़ का स्टीमेट बना था, लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं किया गया। एक माह पहले आई आईटी रुड़की से इसका डिजाइन भी बनावाया गया है। इससे किसानों को कुछ उम्मीद जागी है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News