‘भूत बंगला’ ने 15वें दिन यानी आंशिक छुट्टी (मई डे) का पूरा फायदा उठाया। koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को लगभग 4.75 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले दूसरे गुरुवार को फिल्म ने 4 करोड़ का बिजनेस किया था, यानी इसमें अच्छी ग्रोथ देखने को मिली।
15 दिन बाद ‘भूत बंगला’ का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 148.66 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 175.42 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। कई नई रिलीज और पुरानी फिल्मों के मुकाबले के बावजूद फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : 2026 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, 7 दिन में खेल ख़त्म, मेकर्स की 94% लागत डूबी
बॉक्स ऑफिस पर शानदार रन के बीच ‘भूत बंगला’ ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।यह प्रभास स्टारर ‘द राजा साब’ को पीछे छोड़ते हुए छठी सबसे कमाऊ हॉरर कॉमेडी फिल्म बन गई है। ‘द राजा साब’ ने लाइफटाइम 146.04 करोड़ रुपए कमाए थे।
‘भूत बंगला’ का अगला टारगेट ‘थामा’ है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने भारत में लाइफटाइम 157.05 करोड़ रुपए कमाए थे। माना जा रहा है कि इसी वीकेंड ‘भूत बंगला’ इस फिल्म को पीछे छोड़ सकती है।
यह भी पढ़ें : Ek Din Box Office Collection Day 1: आमिर खान के बेटे की फिल्म का बुरा हाल, पहले दिन बस इतने कमाए!
‘भूत बंगला’ का बजट लगभग 120 करोड़ रुपए बताया गया है। इसके मुकाबले फिल्म ने अब तक 148.66 करोड़ नेट कमा लिए हैं। यानी यह बजट निकालने के बाद लगभग 28.66 करोड़ रुपए के प्रॉफिट में है, जो लागत के मुकाबले करीब 23.88 फीसदी है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, जीशू सेनगुप्ता, तबू और वामिका गब्बी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।