Biharsharif News: बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा गांव में हुआ हादसा बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा गांव में बुधवार की रात पईन में डूबने से युवक की मौत हो गयी। मृतक श्रवण कुमार का 35 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है। परिजनों ने बताया बुधवार की शाम सोनू घर से टहलने के लिए निकला था। उसके बाद से वापस नहीं लौटा। रात होने पर घर के लोग, ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन करने लगे। रात को कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने पईन में छहला रहे शव को देखकर परिजनों को घटना की सूचना दी। उसके बाद शव को बाहर निकालकर सदर अस्पताल लाया गया।
युवक की मौत से गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play