Biharsharif News:
पीएम आवास योजना के 10 लाभुकों को मिली पक्के घर की चाबी मंथन सभागार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण शेखपुरा नगर परिषद के 6 व बरबीघा के 4 लाभुकों को मिला लाभ फोटो 21मनोज02 – शेखपुरा के मंथन सभागार में पीएम आवास योजना के लाभुकों को घर की चाबी सौंपते विधायक रणधीर कुमार सोनी, डीएम शेखर आनंद व अन्य पदाधिकारी। शेखपुरा, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वैशाली जिले के जंदाहा-राजापाकर-महुआ औद्योगिक क्षेत्र से बिहार की जनता को लगभग 34 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एवं संचालित कुल 227 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शेखपुरा कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में किया गया। विधायक रणधीर कुमार सोनी और डीएम डीएम शेखर आनंद सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले के 10 लाभुकों को उनके नवनिर्मित पक्के आवास की चाबी सौंपी गई। इनमें शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र की 6 लाभुक आरती देवी, रीना देवी, मंजुला देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी व दीपा देवी तथा बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र की 4 लाभुक सरस्वती देवी, सीता देवी, कंचन देवी व रूबी देवी शामिल रहीं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सभी लाभुकों को गृह प्रवेश की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पक्का घर मिलने से गरीब व जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सुरक्षा और स्थिरता आती है। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play