Bokaro News: गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन की ओर से प्रतिभा सम्मान व संगठन विस्तार – Hindustan

Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन, बोकारो जिला द्वारा चंद्रपुरा प्रखंड के जुनौरी स्थित स्वर्ग धाम मंदिर परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं संगठन विस्तार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मंटू कुमार गिरि ने की।

आदि गुरु शंकराचार्य, भगवान शिव एवं गुरु गोरखनाथ की तस्वीरों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरूआत की गई। इसके बाद दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

यहां अजय कुमार गिरि को जिला उपाध्यक्ष, नरसिंह गोस्वामी जिला महासचिव, शिवचरण गोस्वामी जिला सचिव व गोपाल गिरि को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी। फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष बैजनाथ गोस्वामी, केंद्रीय महासचिव दुर्गादास गोस्वामी, केंद्रीय सचिव नरेश पंडा, मुख्य अतिथि बीओआई चंद्रपुरा शाखा प्रबंधक सुजीत गिरी, युवा वाहिनी प्रमुख मधुसूदन गोस्वामी, महासचिव अनुपम गिरि, प्रदेश अध्यक्ष उमेश गिरी, प्रदेश महासचिव विपिन गिरी, केंद्रीय महिला प्रमुख ममता गोस्वामी, पूर्व जिला महिला प्रमुख संगीता पुरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी परमेश्वर गोस्वामी, गिरिडीह जिलाध्यक्ष वासुदेव पंडा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हृदयानंद गिरी, रंजन गिरी, त्रिलोचन गिरी, सूरज देव गिरी, रविंद्र गिरी, सुजीत गिरी, राजकुमार गिरी, कैलाश गिरी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News